लड़के का डोप टेस्ट हो शादी के लिए अनिवार्य, AAP सांसद ने लोकसभा में की नए कानून की मांग

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग नेकेंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादी के समय लड़कों के डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। कंग ने कहा, ‘आज हमारे समाज में तलाक और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जब नया रिश्ता जुड़ता है तो लड़की के बारे में बहुत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों को लेकर उतनी जांच-पड़ताल नहीं होती।’ उनका कहना था कि शादी के समय लोग इस तरह की चीजें छिपाते हैं।

उन्होंने कहा, 'सरकार से मांग है कि एक कानून बनाया जाए कि शादी के समय डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच अनिवार्य हो।' उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई बार सामने आता है कि लड़का गंभीर रूप से बीमार है या फिर वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे महिलाओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कंग ने कहा कि दूल्हे के लिए अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए कि वह मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और डोप टेस्ट का सर्टिफिकेट लड़की वालों के सामने पेश करे और तभी शादी हो।
कांग्रेस सांसद ने की ऑनलाइन कारोबारियों पर लगाम की मांग

कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने सरकार से ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाने तथा छोटे एवं मझौले व्यापारियों के हितों के संरक्षण की मांग की। सिंह ने शून्य काल में इस बारे में नियम बनाने और छोटे दुकानदारों और मझौले व्यापारियों का व्यवसाय को बचाने के उपाय करने की सरकार से मांग की।

सपा के वीरेन्द्र सिंह ने किसानों के घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर बिल बढ़कर आने तथा प्रीपेड मीटर लगाने से उन्हें हो रही कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनकी समस्यायें दूर करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने मुस्लिमों और ईसाइयों से विवाह करने वाली आदिवासी युवतियों का अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त करने की मांग की।

भाजपा के ही चन्दूभाई छगनभाई शिहोरा ने गुजरात के सुरेन्द्र नगर इलाके के नमक किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने और उन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सपा के आनंद भदौरिया ने उत्तर प्रदेश में शहीदों और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किये जाने का मुद्दा उठाया और इसके दोषियों को सजा देने की मांग की। कांग्रेस के डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले ने 2027 की जनगणना के लिए निर्धारित प्रारूप के कॉलम में अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ने की मांग की।

Related Posts

राज्यमंत्री गौर बोली – विकास की राह पर आगे बढ़ रहा गोविंदपुरा, 3.23 करोड़ के कार्य शुरू

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का विकास निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर : राज्यमंत्री  गौर 3.23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन सड़क, नाली, रिटेनिंग वॉल और वाचनालय निर्माण से…

बच्चों के पोषण और शिक्षा की पहल देखने गुजरात पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, नन्द घरों का किया अवलोकन

हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581