पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

चंडीगढ़.

पंजाब में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को रात आठ बजे राज्य के सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत होने वाले इस अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सायरन से होगी।

दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाला सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद संबंधित जिलों के उपायुक्त और नागरिक सुरक्षा नियंत्रक चिन्हित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट लागू करेंगे। इन इलाकों के लोगों को गैर-जरूरी रोशनी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। अभ्यास के समापन पर दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजाकर ‘आल क्लियर’ यानी खतरा टलने का संकेत दिया जाएगा।

आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी
फिरोजपुर में यह अभ्यास शहर के सिविल अस्पताल के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सहायक कमिश्नर हिमांशु अंडर ट्रेनिंग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि अस्पतालों और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

घबराएं नहीं शांत रहें
प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सायरन सुनकर शांत रहें, मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह केवल पूर्व निर्धारित मॉक अभ्यास होगा, वास्तविक हवाई हमले या किसी आपात स्थिति का अलर्ट नहीं।

Related Posts

पीपुल अगेंस्ट एसआईआर – म प्र की बैठक में 150 संगठनों ने की SIR रद्द करने की मांग

पीपुल अगेंस्ट एसआईआर – म प्र की बैठक में 150 संगठनों ने की SIR रद्द करने की मांग मतदान का अधिकार, विरोध का अधिकार, आजीविका का अधिकार पुनः प्राप्त करने…

बलौदाबाजार जिले में रोजगार मेले की तैयारी पूरी, 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती

220 पदों पर भर्ती के लिए आज रोजगार मेला बलौदाबाजार. जिले में आज 25 नवंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581