पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगी। पार्टी साफ-सुथरी छवि, पढ़े-लिखे और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर जोर देगी।

उम्मीदवारों के चयन में सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर नेताओं की सिफारिशों को भी ध्यान में रखा जाएगा। पंजाब कांग्रेस भवन में बुधवार को पहुंचे बाजवा ने चुनावी रणनीति और टिकट वितरण सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के पास सर्वे की रिपोर्ट है। इसके साथ ही जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक और स्थानीय नेताओं की राय के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सांसदों को टिकट देने का फैसला हाईकमान पर पंजाब कांग्रेस के सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने और टिकट देने के सवाल पर बाजवा ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। प्रदेश नेतृत्व केवल जमीनी स्तर की रिपोर्ट और फीडबैक हाईकमान तक पहुंचाएगा।

गठबंधन के विकल्प खुले
बाजवा ने आगामी चुनाव में गठबंधन की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है, जिनकी विचारधारा और एजेंडा पार्टी से मेल खाता हो।

भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया सौदेबाजी
भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर निशाना साधते हुए बाजवा ने इसे राजनीतिक सौदेबाजी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का बड़े भाई से छोटे भाई की भूमिका में आना पंजाब में उसकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने अमित शाह के नशा खत्म करने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि केवल बयान देने से नशा खत्म नहीं होगा।

Related Posts

अर्जुनी उपकेंद्र के ऊर्जीकरण के साथ तीन महत्वपूर्ण कार्य पूरे, धमतरी क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था होगी मजबूत

अर्जुनी उपकेंद्र के ऊर्जीकरण के साथ तीन महत्वपूर्ण कार्य पूरे, धमतरी क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था होगी मजबूत – 27 करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र से धमतरी नगर सहित 105…

शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दुबई में पकड़ाया आरोपी विकास अग्रवाल, प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है. फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उसे अब युनाईटेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581