पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

होशियारपुर.

मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर से कुचलकर मार डाला। उसने बचाव में आए पड़ोसी की टांग पर भी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी टांग कट गई। घायल को सरकारी अस्पताल होशियारपुर से डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है।

वारदात के बाद से आरोपित फरार है। थाना पुरहीरां पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह निवासी निवासी भागोवाल टेंपो ट्रैवलर चलाता है। उसकी शादी न्यू दीप नगर निवासी रछपाल कौर से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद रछपाल कुछ दिन पहले मायके आ गई थी।

शोर सुना तो पड़ोसी जसबीर घर में हुए दाखिल
सोमवार रात बलजीत उसे मनाने ससुराल पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान उसकी सास हरभजन कौर और साले के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर घर में ऊंची आवाज में बहस होने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी जसबीर सिंह उर्फ काका गुज्जर मौके पर पहुंचा। उसने दोनों पक्षों से शांत होकर बात करने की अपील की। आरोप है कि इसी दौरान बलजीत ने टेंपो ट्रैवलर चालू कर हरभजन कौर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलजीत के भागने पर जसबीर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने जसबीर को भी टेंपो से कुचल दिया।

जसबीर की हालत नाजुक
जसबीर की टांग कट गई। उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस ने बलजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रछपाल और बलजीत के बीच विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Related Posts

829 कॉलोनियों की जल व्यवस्था निजी एजेंसी के हवाले, कांग्रेस ने फैसले पर जताई आपत्ति

भोपाल   शहर की बल्क कनेक्शन वाली निजी कॉलोनियों में अब पानी की सप्लाई से लेकर पाइपलाइन के रखरखाव तक की जिम्मेदारी निजी एजेंसी संभालेगी। नगर निगम ने इसके लिए नया…

बीजापुर के जंगलों में माओवादियों का सामान बरामद, हथियारों के साथ आधुनिक उपकरण भी मिले

बीजापुर. बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान माओवादी नेटवर्क से जुड़े दो डम्प बरामद किए गए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए तलाशी अभियान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581