8वें वेतन आयोग से पहले समझें वेतन बढ़ोतरी का गणित, फिटमेंट फैक्टर कितना बढ़ाएगा वेतन?

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने की काफी उम्मीदें हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर नई बेसिक सैलरी तय होगी. कुछ अनुमानों में 2.10, 2.28 और 2.57 जैसे फिटमेंट फैक्टर की चर्चा है. लेकिन सिर्फ फिटमेंट फैक्टर का बड़ा आंकड़ा देखकर खुश होना सही नहीं होगा. सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बावजूद कर्मचारियों की वास्तविक वेतन बढ़ोतरी करीब 14% रही थी. ऐसे में इंक्रेमेंट का असली कैलकुलेशन समझना बहुत जरूरी है। फिटमेंट फैक्टर एक मल्टिपल होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा(Multiply) करके नई बेसिक पे निकाली जाती है. हालांकि, यह सीधे आपकी कुल सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी नहीं बताता है. कुल सैलरी में बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य लागू भत्ते भी शामिल होते हैं. इसलिए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ने वाली बेसिक सैलरी और हाथ में आने वाली कुल रकम में अंतर हो सकता है। 

सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 63% महंगाई भत्ता मिल रहा है. जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तो मौजूदा महंगाई भत्ते को बेसिक पे में समायोजित किया जाता है और नए वेतन ढांचे में DA सामान्य तौर पर 0 से शुरू होता है. इस वजह से नई बेसिक सैलरी में पुराने DA का हिस्सा भी शामिल रहता है. यानी फिटमेंट फैक्टर के जरिए दिखने वाली बढ़ोतरी में महंगाई भत्ते का एडजस्टमेंट भी एक अहम रोल निभाता है। अगर 8वें वेतन आयोग में 24% HRA मानकर कैलकुलेशन की जाए, तो लेवल-3 के कर्मचारी की मौजूदा शुरुआती बेसिक सैलरी 21,700 रुपये है. 2.10 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर नई बेसिक 45,570 रुपये होगी और HRA जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी करीब 56,507 रुपये हो सकती है. वहीं, 2.28 के फैक्टर पर बेसिक 49,476 रुपये और अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 61,350 रुपये होगी. ये आंकड़े भत्तों की अनुमानित दरों पर आधारित हैं। 

अगर लेवल-3 के कर्मचारी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो नई बेसिक सैलरी 55,769 रुपये तक पहुंच सकती है. इस पर 24% HRA यानी करीब 13,386 रुपये जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी लगभग 69,155 रुपये होगी. मौजूदा 63% DA और 30% HRA के आधार पर शुरुआती ग्रॉस सैलरी करीब 41,881 रुपये बैठती है. ऐसे में नई अनुमानित ग्रॉस सैलरी और मौजूदा रकम के बीच अंतर 27,000 रुपये से ज्यादा दिखाई देता है। लेवल-4 के कर्मचारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी 25,500 रुपये है. 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक 53,550 रुपये और 24% HRA जोड़कर ग्रॉस सैलरी करीब 66,402 रुपये हो सकती है. 2.28 फैक्टर पर बेसिक 58,140 रुपये और ग्रॉस करीब 72,094 रुपये होगी. वहीं, 2.57 फैक्टर लागू होने पर नई बेसिक 65,535 रुपये और अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 81,263 रुपये तक पहुंच सकती है। 

लेवल-5 और लेवल-6 के कर्मचारियों के लिए भी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से वेतन में अंतर होगा. लेवल-5 की शुरुआती बेसिक 29,200 रुपये है, जो 2.57 फैक्टर पर 75,044 रुपये हो सकती है. वहीं, लेवल-6 की शुरुआती बेसिक 35,400 रुपये है, जो इसी फैक्टर पर 90,978 रुपये तक पहुंच सकती है. इन पर 24% HRA जोड़ने के बाद अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 93,055 रुपये और 1,12,813 रुपये होगी। हालांकि, ये सभी कैलकुलेशन संभावित फिटमेंट फैक्टर और अनुमानित HRA के आधार पर की गई हैं. 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही कर्मचारियों की नई सैलरी का असल आंकड़ा सामने आएगा. सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के बावजूद वास्तविक बढ़ोतरी करीब 14% रही थी, इसलिए इस बार भी सिर्फ फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े को देखकर वेतन वृद्धि का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा. नई बेसिक पे, भत्तों और उनके समायोजन को साथ रखकर ही असली फायदा समझा जा सकेगा। 

Related Posts

गठबंधन की अटकलों के बीच अठावले का बड़ा दावा, शरद पवार को लेकर कही ये बात

मुंबई  NCP(SP) के NDA में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कह दिया है…

भारत ने दुनिया को साइबर हमलों के खतरे से चेताया, आतंकियों की नई तकनीक बनी चुनौती

न्यूयॉर्क   भारत ने दुनिया को आंतकियों के बदलते पैटर्न से आगाह किया है। संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने तकनीक के दुरुपयोग का हवाला देते हुए हैकिंग के प्रति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581