जयपुर की शाही मिठाई गुलाब सकरी का स्वाद है लाजवाब, घर पर इस आसान तरीके से करें तैयार

 गुलाबी शहर जयपुर सिर्फ हवामहल और जलमहल के लिए फेमस नहीं है, बल्कि इस शहर में राजस्थानी खाना भी लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है. जयपुर में कई तरह की मिठाइयां और खाने की चीजें मिलती हैं, लेकिन वहां की एक शाही मिठाई को खाने के लिए लोग लंबी कतारों में लगे रहते हैं. इसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, इसलिए इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

गुलाब सकरी राजस्थान की एक ट्रेडिशनल मिठाई है, जिसे मावा से बनाई जाती है और इसमें गुलाब जल, इलायची मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाया जाता है. अगर आपको भी मिठाइयां खाना पसंद है तो आपको एक बार गुलाब सकरी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसके आप अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं और एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप भी इस मिठाई को बार-बार बनाकर खाएंगे. आइए आपको घर पर गुलाब सकरी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

गुलाब सकरी के लिए सामग्री
    125 ग्राम चीनी
    1/4 कप पानी
    केसर के कुछ धागे
    400 ग्राम बिना मीठा मावा/खोया (गाढ़ा दूध)
    1 छोटा चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
    2 बड़े चम्मच गुलाब जल (ऑप्शनल)
    3 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता/बादाम
    1 बड़ा चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल)

गुलाब सकरी बनाने का आसान तरीका
चाशनी तैयार करें
गैस पर भारी तले वाला पैन गर्म करें और फिर उसमें चीनी, पानी और केसर के धागे डालकर मिडियम-लो फ्लेम पर मिलाएं. चीनी घुलने तक और चाशनी में झाग आने तक चलाते रहें. चाशनी के हल्का सख्त होने तक चलाते रहें. थोड़ी सी चाशनी को बर्फ के पानी से भरे कटोरे में डालें और अपनी उंगलियों से एक गेंद बनाएं. अगर गेंद चिपचिपी है लेकिन अपना आकार बनाए रखती है, तो चाशनी तैयार है.

खोया और गुलाब जल मिलाएं
चाशनी के बन जाने के बाद कुटी हुई खोया डालें और खोया के पिघलने तक लगातार चलाते रहें. इसी बीच पिसी हुई इलायची, गुलाब जलऔर 2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे डालकर मिला दें.

गार्निश कर दें
इस मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं और जब तक वो गाढ़ा होने तक हल्के हाथ से चलाते रहें. इसके बाद गैस बंद कर दें और बचे हुए मेवों और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर दें.

जमने के लिए रखें
गार्निश करने के बाद मिश्रण को पूरी कटोरी को जमने के लिए किसी कटोरी में निकाल लें और बर्तन को जालीदार ढक्कन से ढक दें और जमने के लिए कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें.

Related Posts

. UP Assistant Professor Exam 2026: 19-20 नवंबर को परीक्षा, जान लें एग्जाम के ये सख्त नियम

अगर आप उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के…

IRCTC Tatkal Ticket: तत्काल टिकट बुक नहीं होता? पहले कर लें ये 5 जरूरी सेटिंग्स, मिनटों में होगा काम

अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं और कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है, तो तत्काल टिकट आपके काम आ सकता है. लेकिन IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581