Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

चंडीगढ़.

चंडीगढ़.पंजाब के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ‘नो कैश, नो फरमाइश’ नीति के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए हैं। इसके जरिए अब लाखों ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा, जो पहले सरकारी खाद्य सुरक्षा योजनाओं से बाहर रह गए थे। खास बात यह है कि नए राशन कार्ड लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे।

हर महीने मिलेगा 5 किलो मुफ्त गेहूं और राशन किट
मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, नए लाभार्थियों को हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त गेहूं दिया जाएगा। इसके साथ ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत दाल, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों के तेल वाली राशन किट भी मुफ्त मिलेगी। लाभार्थी अपने मोबाइल पर मिले एसएमएस को राशन डिपो में दिखाकर किट प्राप्त कर सकते हैं। मुफ्त गेहूं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना भी जरूरी होगा।

चार लाख मजदूरों समेत इन परिवारों को प्राथमिकता
सरकार के अनुसार, नए लाभार्थियों में करीब चार लाख मजदूर शामिल हैं। इसके अलावा विधवा महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC) परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले पंजाब को आवंटित 1.48 करोड़ राशन कार्डों में से करीब 10 लाख कार्ड अलग-अलग कारणों से काट दिए गए थे। ऐसे परिवारों को दोबारा योजना से जोड़ने के लिए नए कार्ड जारी किए गए हैं।

घर पहुंचेंगे राशन कार्ड, दूसरे चरण में भी मिलेगा मौका
भगवंत मान ने बताया कि जुलाई 2026 में शुरू की गई डिजिटल प्रक्रिया के तहत आवेदन और लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया। करीब 1.25 लाख लोगों को गलत पता दर्ज होने के कारण अपने विवरण सुधारने का मौका भी मिलेगा। वहीं, पहले चरण में चयनित नहीं हो सके पात्र परिवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। सरकार दूसरे चरण में भी उनके आवेदनों पर विचार करेगी।

Related Posts

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ठेका श्रमिकों को मिलेगा बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतनमान

भिलाई. बीएसपी के ठेका श्रमिकों को 0। नवंबर 2026 से केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान मिलेगा। स्वीपिंग व क्लिनिंग के लिए 704 रु., बिना आर्म के गार्ड को 933 रु और आर्म…

गंगा घाटों पर नगर निगम का बड़ा अभियान, 28 टन कचरा हटाया; श्रद्धालुओं से की गई खास अपील

 पटना कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पटना नगर निगम ने गंगा घाटों की सफाई तेज कर दी है। सोमवार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581