वास्तु अनुसार घर में तुलसी रखने की सही दिशा, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में नियमित रूप से तुलसी की पूजा होती है और दीप जलाया जाता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती. लेकिन वास्तु शास्त्र इस बात पर बहुत जोर देता है कि तुलसी का पौधा घर में किस दिशा और स्थान पर रखा जा रहा है.  यदि इसे गलत दिशा में रख दिया जाए, तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.  आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में तुलसी रखने के सही नियम और उचित स्थान कौन से हैं l  

1. उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): सबसे उत्तम स्थान
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा, यानी ईशान कोण को देवी-देवताओं का वास स्थल माना गया है. यही वजह है कि तुलसी का पौधा लगाने के लिए इस दिशा को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस दिशा में तुलसी रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. इससे चारों तरफ सकारात्मकता फैलती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच का मनमुटाव दूर होता है l  

2. उत्तर दिशा: नौकरी और व्यापार में तरक्की के द्वार
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है.  यदि आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं या व्यापार में लगातार आ रही रुकावटों से परेशान हैं, तो उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे पैसों से जुड़ी तंगी दूर होती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है l

3. पूर्व दिशा: परिवार में आपसी प्रेम और खुशहाली
कई बार घरों का नक्शा ऐसा होता है कि उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में जगह खाली नहीं मिल पाती.  ऐसी स्थिति में आप पूर्व दिशा का चुनाव कर सकते हैं. वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा होने से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है. आपस में प्यार और तालमेल हमेशा बना रहता हैl  

4. आंगन या बालकनी: जहां मिले खुली हवा और धूप
आजकल के फ्लैट कल्चर या छोटे घरों में यदि तय की गई दिशाओं में गमला रखना संभव न हो, तो आप इसे अपने घर के आंगन या बालकनी में भी रख सकते हैं. हालांकि, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप और ताजी हवा मिलनी चाहिए. पौधा जितना हरा-भरा और स्वस्थ रहेगा, आपके घर में उतनी ही अधिक बरकत और सुख-शांति आएगी l  

5. मुख्य द्वार के पास: बुरी नजर से बचाव
अगर आपके घर के मुख्य द्वार के पास थोड़ी जगह है और वह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ खुलता है, तो वहां तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है.  मुख्य द्वार पर तुलसी होने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है और घर की सुरक्षा बनी रहती है l

तुलसी से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम:
दिशा का रखें ध्यान: तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा में न रखें, क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की मानी जाती है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है l  

आसपास रखें सफाई: तुलसी के गमले के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए. वहां कूड़ादान या जूते-चप्पल बिल्कुल न रखें l

सूखा पौधा न रखें: यदि किसी कारणवश तुलसी का पौधा सूख जाए, तो उसे तुरंत हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें. उसकी जगह नया हरा पौधा लगाएं. घर में सूखा पौधा रखना अशुभ माना जाता है l

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581