मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली

MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000 सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग कराने का ऐलान किया है। एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच अपनी चॉइस भर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और 5 नवंबर को सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 5 और 6 नवंबर को होगी और नतीजे 7 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी उन्हें 7 नवंबर से 16 नवंबर (शाम 5 बजे तक के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

इस स्पेशल राउंड से योग्य नीट यूजी उम्मीदवारों को उन एमबीबीएस सीटों को पाने का एक और मौका मिलेगा, जो काउंसलिंग के पिछले राउंड के बाद खाली रह गई थीं।

इसके अलावा डीजीएचएस ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के पांचवें राउंड, और साथ ही बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए छठे राउंड की भी घोषणा की है।

स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड (MBBS) और 5वां राउंड बीडीएस / बीएससी नर्सिंग) 2026

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान – 2 नवंबर 2026 से 4 नवंबर 2026 (4 नवंबर दोपहर 03:00 बजे तक)

भुगतान : 2 नवंबर सुबह 10:00 बजे से 4 नवंबर शाम 06:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग -2 नवंबर 2026 से 5 नवंबर 2026

चॉइस लॉकिंग: 4 नवंबर शाम 04:00 बजे से 5 नवंबर सुबह 11:00 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया – 5 नवंबर 2026 से 6 नवंबर 2026

रिजल्ट – 7 नवंबर 2026

आबंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 7 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)।

छठा राउंड (केवल BDS / B.Sc. नर्सिंग सीटों के लिए)

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान – 17 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026

भुगतान : 17 नवंबर सुबह 10:00 बजे से 19 नवंबर शाम 06:00 बजे तक।

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग – 17 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026

चॉइस लॉकिंग: 18 नवंबर शाम 04:00 बजे से 19 नवंबर सुबह 09:00 बजे तक।

सीट आवंटन प्रक्रिया – 19 नवंबर 2026।

परिणाम – 20 नवंबर 2026

आबंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग – 21 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581