खाद्य मंत्री बोले -गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

भोपाल 

किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है, मध्यप्रदेश विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने यह बातें 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय सागर में आयोजित समारोह में कही।

मंत्री  राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल भारत के नक्शे पर बना एक राज्य नहीं, बल्कि देश की आत्मा, संस्कृति और सभ्यता का जीवंत स्वरूप है। यह राजा विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, सम्राट अशोक के इतिहास, रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई के शौर्य एवं बलिदान की भूमि है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन, भगवान राम के वनगमन पथ, भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम और भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों से यह धरती आध्यात्मिक गौरव रखती है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की कल-कल बहती धारा, विंध्य और सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाएं, कान्हा और बांधवगढ़ के वन, खजुराहो की अद्भुत कला तथा सांची का विश्वविख्यात इतिहास मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। हमारा प्रदेश विविधताओं में एकता, परंपरा में आधुनिकता और संस्कृति में समरसता का अद्भुत उदाहरण है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी और आज हम अपने प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश का एकीकरण किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश और सागर को मध्यप्रदेश के हृदय कहा जाता है, यही हमारा गौरव है। आज किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। आज मप्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाएं। आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

औद्योगिक विकास के नए रास्ते पर बढ़ रहा मध्यप्रदेश

मंत्री  राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थय, शिक्षा, सड़क, पानी सहित विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के साथ-साथ चीता स्टेट के गौरव से सुशोभित हो रहा है। उन्होंने सागर जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों की सराहना करते हुए कहा कि समृद्ध खेती से किसान की समृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उद्योग नीति का परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सहित बुन्देलखंड में नवीन उद्योग इकाईयां स्थापित हो रही है जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के विकास और समृद्धि सरकार के साथ-साथ प्रदेशवासियों की लगन और परिश्रम का परिणाम है।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह को विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय एवं सांदीपनि विद्यालय सागर के छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

किसानों को किया गया सम्मानित

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में जैविक प्राकृतिक तकनीक से दलहन की खेती, मक्का सायलेज यूनिट की स्थापना, कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आधुनिक यंत्रों की उपलब्धता, प्राकृतिक खेती एवं कृषक उत्पादक संगठन का गठन, बी आर सी सेंटर के माध्यम से जैविक आदानों का निर्माण तथा प्राकृतिक रूप से सब्जियों का उत्पादन सहित कृषि के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सागर हीरा सिंह राजपूत अन्य जनप्रतिनिधि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581