केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी हुए कार्यक्रम में शामिल, अस्पताल के सेवाभावी कार्यों की सराहना की

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस भावना को अपने सेवा कार्यों के माध्यम से साकार किया है। अस्पताल द्वारा 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करना केवल चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, करुणा और निःस्वार्थ सेवा की अनुपम मिसाल है। इस संस्थान ने हजारों मासूम बच्चों को नया जीवन देने के साथ उनके परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियां लौटाई हैं। मुख्यमंत्री  साय आज नवा रायपुर स्थित  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम एवं जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन तथा डॉरमेटरी के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए  सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की पूरी सेवाभावी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसके बच्चे का स्वस्थ जीवन सबसे बड़ी खुशी होती है। जब कोई मासूम गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है, तब पूरा परिवार चिंता और पीड़ा से गुजरता है। ऐसे कठिन समय में निःशुल्क उपचार के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करना अत्यंत पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा का कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने यह सिद्ध किया है कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में संवेदना, विश्वास और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी सशक्त माध्यम है। संस्थान द्वारा सेवा और समर्पण की भावना से किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के जनजातीय अंचलों के युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य निर्मित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार के साथ प्रदेश में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ संवेदनशील और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी आवश्यक है। यह संस्थान जनजातीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गरीब, वंचित और दूरस्थ अंचलों में निवासरत परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। शासन के प्रयासों के साथ  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जैसी सेवाभावी संस्थाओं की सहभागिता इस संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल आने वाले समय में भी सेवा, संवेदना और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा का संचार करता रहेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान की पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में  सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

एनटीपीसी और एमपीपीएमसीएल के बीच हुआ पीपीए भोपाल मध्यप्रदेश में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और प्रदेशवासियों को सस्ती एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में ऊर्जा…

धमतरी की पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581