चंद्रमा आज वृश्चिक में होंगे नीच, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

 ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता, मानसिक स्थिति और शीतलता का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से गोचर करने वाले ग्रह हैं, जो लगभग सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं. 18 अगस्त यानी आज रात चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं l  

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में विराजमान होते हैं, तो वे कमजोर स्थिति में आ जाते हैं. इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को मानसिक तनाव, अनिर्णय की स्थिति और अचानक भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. चंद्रमा के इस गोचर के दौरान मुख्यतः 3 राशियों के जातकों को विशेष सावधानी और धैर्य बरतने की आवश्यकता होगी  l

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है. किसी पुरानी बात या अज्ञात भय को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है. कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें. पेट या मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें l

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए नीच का चंद्रमा छठे भाव यानी रोग, ऋण और शत्रु के भाव में रहेगा. दफ्तर में गुप्त शत्रु आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. अपने काम से काम रखें और गॉसिप से बचें. अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ कर सकते हैं. इस समय किसी को भी धन उधार देने से बचें. मानसिक थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और खुद को तनावमुक्त रखें l  

वृश्चिक राशि (Scorpio)
चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर नीच अवस्था में रहेंगे, जिससे इसका सीधा प्रभाव आपके मन और व्यवहार पर पड़ेगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या उदासी महसूस हो सकती है. संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा. जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है. धैर्य और समझदारी से काम लें.कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा. कोई भी नया निवेश या व्यावसायिक समझौता इस गोचर के दौरान टालना बेहतर रहेगा l

विशेष उपाय
चंद्रमा के इस नीच प्रभाव को कम करने और मानसिक शांति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल अर्पित करें. साथ ही सायंकाल के समय ऊं सोम सोमाय नमः या ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें l

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581