दाल-चावल का स्वाद बढ़ाएगी चटपटी मारवाड़ी डुमरी तड़का चटनी

किसी भी बोरिंग खाने को मजेदार बनाने के लिए आप उसके साथ चटनी शामिल कर दीजिए. चटनी ना सिर्फ नॉर्मल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि आपकी भूख भी बढ़ा देती है. धनिया-पुदीना की चटनी खाकर अगर आप भी बोर गए हैं तो इस बार दाल चावल के साथ इंस्टेंट मारवाड़ी चटनी बनाकर खाएं.

मारवाड़ी खाना अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और अगर आप इस मारवाड़ी चटनी को एक बार घर में बनाएंगे तो आपकी पूरी फैमिली इसकी फैन हो जाएगी. डुमरी तड़का चटनी जितना इसका नाम अटपटा है, इसका स्वाद उतना ही चटपटा होता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो समय लगता है और न ही मेहनत.

झटपट आप इस राजस्थानी स्टाइल डुमरी तड़का चटनी तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी रसोई में मौजूद कुछ मसालों की ही जरूरत पड़ेगी. आइए आपको डुमरी तड़का चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप लंच या डिनर में बिना किसी झंझट के घर पर बना पाएंगे.

डुमरी तड़का चटनी के लिए सामग्री
    बरीक कटा हुआ प्याज
    टमाटर
    हरा धनिया
    कुटा हुआ लहसुन
    भुनी हुई मूंगफली
    लाल मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    तेल

चटनी बनाने का आसान तरीका

    सबसे पहले प्याज और टमाटर को बारीक काट लें और हरा धनिया भी बारीक काटें.
    भुनी हुई मूंगफली को पहले रोस्ट कर लें और फिर सिलबट्टे पर लहसुन की कलियों के साथ दरदरा पीस लें.
    इसके बाद लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दें.
    एक पैन में तेल गर्म करें और तेज गर्म करने पर तेल को इस मसाले के ऊपर डाल दें.
    गर्म तेल डालने के बाद सबसे जरूरी है कि आप चम्मच की मदद से चटनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, क्योंकि इससे चटनी का कच्चापन दूर हो जाता है और गर्म तेल पूरी चटनी में मिल जाता है.
    आपकी डुमरी तड़का चटनी तैयार है, जिसे आप रोटी-पराठे के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा यह दाल-चावल के साथ में भी बहुत मजेदार लगती है.

प्रो टिप:

    अगर आप मारवाड़ी चटनी का असली फ्लेवर चाहते हैं तो प्याज और टमाटर को जितना हो सके, उतना बारीक काटें.
    सरसों का तेल इस चटनी को असली स्वाद देगा और सारे मिक्सर में तेल अच्छी तरह से मिल जाना चाहिए.

 

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581