पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

चंडीगढ़.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रविवार को चंडीगढ़ दौरे के दौरान नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दिया जा सकता है। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे के राजनीतिक मायने अहम माने जा रहे हैं। अमित शाह पहले सेकटर-26 स्थित पुलिस लाइन में चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे और उसे राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान प्रदान करेंगे।

इसके बाद सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 258 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव कोचंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान ।जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रविवार को चंडीगढ़ दौरे के दौरान नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दे सकते हैं। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में भी नशा एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहने वाला।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव और उसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके दौरे के राजनीतिक मायने भी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नशे के मुद्दे पर वह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी घेर सकते हैं। इससे पहले पंजाब के मानसा दौरे के दौरान अमित शाह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह ढिंडसा की हत्या के मामले के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा था। अब चंडीगढ़ में भी नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति उनके सामने रखी जाएगी। अमित शाह का चंडीगढ़ में दो स्थानों पर कार्यक्रम होगा। पहले सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस की परेड में शामिल होंगे। यहां उत्कृष्ट सेवाओं और तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान प्रदान करेंगे। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में करीब पांच हजार लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वे 258 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव कोचंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान।जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रविवार को चंडीगढ़ दौरे के दौरान नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दे सकते हैं। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में भी नशा एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहने वाला। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव और उसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके दौरे के राजनीतिक मायने भी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नशे के मुद्दे पर वह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी घेर सकते हैं। इससे पहले पंजाब के मानसा दौरे के दौरान अमित शाह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह ढिंडसा की हत्या के मामले के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा था। अब चंडीगढ़ में भी नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति उनके सामने रखी जाएगी।

अमित शाह का चंडीगढ़ में दो स्थानों पर कार्यक्रम होगा। पहले सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस की परेड में शामिल होंगे। यहां उत्कृष्ट सेवाओं और तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान प्रदान करेंगे। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में करीब पांच हजार लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वे 258 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581