पंजाबवासियों के लिए राहत, 14 जुलाई को सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री; सामने आई वजह

खरड़ 
 एस.के.एम. गैर-राजनीतिक भारत के नेशनल कन्वीनर और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि लैंड मॉर्गेज बैंक की कथित धोखाधड़ी के शिकार किसानों को इंसाफ दिलाने, लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करने और किसानों की दूसरी मांगों के समर्थन में 14 जुलाई को पूरे पंजाब में टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिए किसानों की उपजाऊ जमीनों को हासिल करने की कोशिश की जा रही है।    

30 मार्च से लैंड मॉर्गेज बैंक मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब के 12 जिलों में बैंक की मेन ब्रांचों के सामने विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। फरीदकोट के गांव हरी नौ के किसान परिवार के लिए इंसाफ की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे किसानों पर दबाव डाला जा रहा है। 

गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष डल्लेवाल ने एक बयान में आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण कर उसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपने के उद्देश्य से भू-संग्रहण नीति लेकर आई है। इस नीति से किसानों की जमीन उनसे छिन जाएगी। इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

डल्लेवाल ने फरीदकोट जिले के हरि नौ गांव के एक किसान की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर किसान ने यह कदम उठाया। किसान नेता ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राज्य प्रशासन पुलिस के जरिए आंदोलन कर रहे किसानों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।

डल्लेवाल ने मांग की कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता भारतीय किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को टोल प्लाजा फ्री करके सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। इसके साथ ही लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द करने और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखने की भी मांग उठाई जाएगी। 

Related Posts

आंगनवाड़ियों की दीवारें अब सिखाएंगी ककहरा

जनभागीदारी से आंगनवाड़ियों का कायाकल्प गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में मध्यप्रदेश की अभिनव पहल भोपाल प्रदेश में बचपन की पहली पाठशाला अब नए रंग-रूप में नजर आ रही है।…

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

आस्था, विरासत और वन्यजीव स्थलों तक आसान हुई पहुंच, अब तक 5 हजार 333 यात्रियों ने उठाया लाभ भोपाल प्रदेश में पर्यटन को त्वरित, सुगम और आरामदायक बनाने की दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581