आंगनवाड़ियों की दीवारें अब सिखाएंगी ककहरा

जनभागीदारी से आंगनवाड़ियों का कायाकल्प
गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में मध्यप्रदेश की अभिनव पहल

भोपाल
प्रदेश में बचपन की पहली पाठशाला अब नए रंग-रूप में नजर आ रही है। कभी सामान्य भवनों और सीमित संसाधनों तक सिमटे आंगनवाड़ी केंद्र अब रंग-बिरंगी दीवारों, आकर्षक चित्रों, आधुनिक खेल सामग्री और डिजिटल शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित होकर बच्चों के लिए आनंददायी शिक्षा के केंद्र बन रहे हैं। प्रदेश सरकार की इस पहल से आंगनवाड़ियां केवल पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र ही नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने वाले जीवंत शिक्षण स्थलों के रूप में विकसित हो रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं और जनभागीदारी के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह प्रयास प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आनंददायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जनभागीदारी से आंगनवाड़ियों के कायाकल्प को नई गति -मंत्री सुश्री भूरिया
महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का मानना है की प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभिन्न संस्थाओं और स्थानीय समुदाय के सहयोग से केंद्रों की अधोसंरचना, शिक्षण सामग्री, खेल उपकरण और डिजिटल संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों का नवीनीकरण तथा पुनर्निर्माण भी किया गया है। इस पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक वातावरण विकसित करने में सहायता मिल रही है। शासन के प्रयासों में समाज की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विकास हो रहा है। यह पहल सामुदायिक सहयोग से सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

दीवारें बन रहीं किताबें, खेल-खेल में सीख रहे बच्चे
प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों की दीवारें अब बच्चों के लिए सीखने का नया माध्यम बन रही हैं। दीवारों पर उकेरे गए रंग-बिरंगे चित्र, पशु-पक्षियों की आकृतियां, वर्णमाला, अंक, प्रकृति और दैनिक जीवन से जुड़े रोचक दृश्य बच्चों को सहज रूप से सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बाल-अनुकूल शिक्षण वातावरण (BaLA) की अवधारणा के अनुरूप विकसित किए जा रहे इन केंद्रों में दीवारें भी शिक्षण सामग्री की भूमिका निभा रही हैं। बच्चों की रुचि के अनुसार विशेष शिक्षण कोने, खिलौने, खेल क्षेत्र और रचनात्मक गतिविधियों के लिए स्थान विकसित किए जा रहे हैं। स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर शिक्षण को अधिक सहज और प्रभावी बनाया जा रहा है। इससे बच्चों में आंगनवाड़ी आने के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ उनकी जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डिजिटल नवाचारों से आधुनिक हो रही बचपन की पाठशाला
बदलते समय के साथ प्रदेश की आंगनवाड़ियां भी आधुनिक शिक्षण तकनीकों से जुड़ रही हैं। डिजिटल शिक्षण सामग्री, ऑडियो-विजुअल संसाधन, शैक्षणिक वीडियो, रोचक कहानियां और कविताएं बच्चों के लिए सीखने के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इन माध्यमों से बच्चों के भाषा विकास, स्मरण शक्ति, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहन मिल रहा है। डिजिटल संसाधन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इनके माध्यम से पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण और रोचक बनाया जा सकता है। पारंपरिक खेल-आधारित शिक्षा और आधुनिक तकनीक का यह समन्वय बच्चों को भविष्य की शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप मजबूत हो रही प्रारंभिक शिक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। इसी भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को गुणवत्तापूर्ण पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के प्रभावी केंद्रों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इन केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के समन्वय से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल-आधारित गतिविधियां बच्चों को सहज रूप से सीखने का अवसर देती हैं और औपचारिक स्कूली शिक्षा के लिए उनकी बुनियाद मजबूत करती हैं।

 

Related Posts

डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को बना रही अधिक सरल और प्रभावी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की…

खैरागढ़ कलेक्टर ने टोलागांव धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम टोलागांव स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीदी अवधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581