राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

श्वेता तिवारी टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं. सालों की मेहनत के बाद इंडस्ट्री में वो बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं. श्वेता की निजी जिंदगी भी किसी टीवी सीरियल से कम नहीं रही. उन्होंने दो बार शादी रचाई और उनकी दोनों शादियां असफल रहीं. श्वेता ने अपने पहले पति पर मारपीट और घरेलू अत्याचार का आरोप लगाया था. सालों बाद राजा चौधरी ने खुलासा किया कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ था.

क्यों टूटी थी राजा-श्वेता की शादी?
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के बीच हुई अनबन ने हर किसी का ध्यान खींचा था. दोनों का तलाक काफी विवादित रहा. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजा ने कहा कि मैं मेरठ से मुंबई करियर बनाने आया था. मुझे श्वेता मिलीं और हमने तीन महीने में शादी कर ली. मैंने अपनी तरफ से हैप्पी मैरिड लाइफ प्लान की थी. उनका मानना था कि जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है. इसलिए हमें लाइफ को सेक्योर करके चलना होगा. इसलिए वो कमा रही थीं और मैं घर मैनेज कर रहा था.

'मुझे गुस्सा तब आने लगा जब हर चीज मेरे खिलाफ इस्तेमाल की जाने लगी. उन्हें मुझसे तलाक चाहिए था तो उन्होंने मुझ पर आरोप लगाना शुरू कर दिए. क्योंकि तलाक लेने के लिए सामने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी होती है. मैं कहूंगा कि ये शिकायतें फर्जी थीं. मेरे साथ फर्जीवाड़ा हुआ. जो उन्होंने बोल दिया, लोगों ने उसे ही सच माना. मैंने दूसरी शादी की वो भी नहीं चली.'

राजा कहते हैं कि मेरी और श्वेता की शादी सात चली. राजा से पूछा गया कि क्या उनके अंदर मेल ईगो था. क्या उन्हें बुरा लगता था कि श्वेता कमा रही थीं और आप खाली बैठे थे. उन्होंने कहा कि नहीं. मैं तो बहुत खुश था. यहां तक कि मैं उन्हें पिक करता था, ड्रॉप करता था. हमारे बच्चे हुए. मैं बच्चा देखता था. मैं हाउसवाइफ बन गया और वो हाउसमैन.

परफेक्ट शादी में क्या हुआ गलत
राजा चौधरी से पूछा गया कि जब सही चल रहा था, तो शादी में गलत क्या हुआ. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हमारे साथ रहना शुरू कर दिया था. मुझे लगता है कि उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ. वो कहती होंगी कि अब तुम्हें इसकी क्या जरूरत. ये तो तेरे पैसों में भी आग लगा रहा है. उनकी मां को लगता था कि मैं पैसे खर्चा करता था. गाड़ी लेता था. गाड़ी अपने लिए नहीं ली, उस गाड़ी में वही घूमती थी. अब ड्राइवर सा महसूस होता है. मैं फ्री में सारी चीजें कर रहा था.

राजा चौधरी का दावा है कि श्वेता की मां की वजह से उनकी शादी नहीं चली.

Related Posts

स्लीवलेस ड्रेस में परफॉर्मेंस बनी मुसीबत, ईरानी गायिका परस्तु अहमदी को 74 कोड़ों की सजा

तेहरान  ईरान की सिंगर परस्तु अहमदी इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा. अहमदी पर यह कार्रवाई एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब…

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

वेब सीरीज 'पंचायत' में प्रह्लाद चा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर फैसल मलिक इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. रणबीर कपूर और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581