सैंडपेपरगेट के बाद भी नहीं सुधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम? जेरार्ड व्हाटली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 नई दिल्ली
2018 के सैंडपेपरगेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा झटका लगा था. अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान SEN के पत्रकार जेरार्ड व्हाटली की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस घटना के कुछ महीने बाद भी टीम के भीतर गेंद की स्थिति बदलने को लेकर चर्चा हुई थी. मामला अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट का है, जहां कथित तौर पर खिलाड़ियों ने गेंद पर मिंट के इस्तेमाल की बात की थी.

जेरार्ड व्हाटली की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की पहली पारी में गेंद से मूवमेंट नहीं मिलने पर एक खिलाड़ी ने पूछा था, 'मिंट किसके पास है? आज गेंद से खेल कौन कर रहा है?' इस बातचीत की जानकारी मिलने पर तत्कालीन कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर ने दखल दिया.

लैंगर ने खिलाड़ियों को लगाई फटकार
रिपोर्ट के मुताबिक दिन का खेल खत्म होने के बाद जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बैगी ग्रीन कैप को अपने पीछे रगड़कर यह संदेश दिया कि ऐसी हरकतों से टीम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है. केपटाउन विवाद के बाद खिलाड़ियों के मैदान पर मिंट या टॉफी ले जाने पर कथित तौर पर रोक लगाने का फैसला हुआ था. पेन ने सपोर्ट स्टाफ को भी स्पष्ट किया था कि उनकी कप्तानी में गेंद की स्थिति बदलने के लिए इनका इस्तेमाल नहीं होगा.

जांच में केपटाउन विवाद के बाद टीम होटल में हुई एक बातचीत का भी जिक्र है. रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरन बैनक्रॉफ्ट शुरुआत में घटना की जिम्मेदारी अकेले लेने को तैयार थे. स्टीव स्मिथ ने भी जिम्मेदारी साझा करने की इच्छा जताई थी. इसी दौरान मिचेल मार्श ने डेविड वॉर्नर को चुनौती दी कि बैनक्रॉफ्ट को अकेले इसका खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए. एक सूत्र के मुताबिक, मार्श ने वॉर्नर से कहा कि वह इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. वॉर्नर ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह दोष स्वीकार करेंगे, लेकिन पूरी सजा अकेले नहीं भुगतेंगे.

जेरार्ड व्हाटली की जांच में कुछ सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि केपटाउन टेस्ट से पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में सैंडपेपर के बिना गेंद की स्थिति बदलने की कोशिशें होती रही थीं. इससे यह सवाल फिर उठा है कि विवाद में टीम के अन्य सदस्यों को कितनी जानकारी थी. केपटाउन मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था. विवाद सामने आने के बाद साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों की कम से कम दो बैठकें भी हुई थीं, जिनमें हालात से निपटने पर चर्चा की गई.

Related Posts

टी20 क्रिकेट में प्रियांश आर्य का ऐतिहासिक धमाका, क्रिस गेल के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली  दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज प्रिंस आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंद में 181 रन कूट दिए. अपनी…

अल्काराज ने जेवरेव को हराकर जीता खिताब, इनाम में मिले 48 करोड़ रुपये

ट्यूरिन (इटली)  कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर जेवरेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स) फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इस तरह से वह करियर ग्रैंडस्लैम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581