स्लीवलेस ड्रेस में परफॉर्मेंस बनी मुसीबत, ईरानी गायिका परस्तु अहमदी को 74 कोड़ों की सजा

तेहरान
 ईरान की सिंगर परस्तु अहमदी इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा. अहमदी पर यह कार्रवाई एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब के परफॉर्म करने के मामले में हुई है. लेकिन आखिर परस्तु अहमदी कौन हैं, जिनका नाम अब ईरान में महिलाओं की आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े विवाद में सामने आया है?

कौन हैं परस्तु अहमदी?
परस्तु अहमदी ईरान की मशहूर सिंगर हैं. वह अपनी आवाज और संगीत के साथ-साथ ईरान में महिलाओं पर लागू सख्त पाबंदियों के खिलाफ अपने रुख को लेकर भी चर्चा में रही हैं। 

दिसंबर 2024 में परस्तु अहमदी ने यूट्यूब पर करीब 27 मिनट का एक कॉन्सर्ट वीडियो शेयर किया था. इसमें वह बिना हिजाब के गाना गाती नजर आई थीं. उन्होंने स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी और उनके बाल खुले थे. उनके साथ मेल म्यूजिशियन भी मौजूद थे.अहमदी ने इस परफॉर्मेंस को एक तरह का काल्पनिक कॉन्सर्ट बताया था. उनका कहना था कि वह उन लोगों के लिए गाना चाहती हैं, जिनसे वह प्यार करती हैं और अपने देश के लिए भी गाना चाहती हैं। 

इस वीडियो में अहमदी ने ईरान का देशभक्ति गीत 'Az Khoon-e Javanan-e Vatan' भी गाया था. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इसे देश के धार्मिक और कानूनी नियमों का उल्लंघन माना। 

अहमदी पहले भी ईरान के महिला अधिकार आंदोलन से जुड़े मामलों में चर्चा में रही हैं. 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए 'Woman, Life, Freedom' आंदोलन के दौरान उन्होंने विरोध के समर्थन में गाना गाया था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी और उनके घर की तलाशी भी ली गई थी। 

क्यों मिली 74 कोड़े की सजा
परस्तु अहमदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. लोगों ने इसे महिलाओं की अभिव्यक्ति की आजादी के प्रतीक के तौर पर देखा. लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे देश के कानूनों का उल्लंघन माना। 

ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है. महिलाओं के सार्वजनिक रूप से अकेले गाने पर भी पाबंदियां हैं. ऐसे में बिना हिजाब परफॉर्म करने और पुरुष म्यूजिशियंस के साथ कॉन्सर्ट करने को लेकर अहमदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई.वीडियो सामने आने के बाद अहमदी और उनकी टीम के कुछ सदस्यों को हिरासत में भी लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

2022 के आंदोलन के दौरान भी आई थीं चर्चा में
परस्तु अहमदी का नाम 2022 के ईरान के हिजाब विरोधी आंदोलन के दौरान भी सामने आया था. उस समय उन्होंने विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में गाना गाया था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की और उनके घर की तलाशी भी ली थी.
Advertisement

2022 में 22 वर्षीय महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर हिजाब विरोधी प्रदर्शन हुए थे. अमीनी को ड्रेस कोड के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था. उनकी मौत के बाद 'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' आंदोलन ने दुनियाभर में ध्यान खींचा। 

अब क्यों फिर चर्चा में हैं?
ऑनलाइन कॉन्सर्ट मामले में ईरानी अदालत ने परस्तु अहमदी और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की. अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के चार सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए हैं. इसके अलावा उन्हें दो साल तक कलात्मक और संगीत गतिविधियों में हिस्सा लेने और विदेश यात्रा करने से भी रोक दिया गया है। 

इस सजा के बाद एक बार फिर परस्तु अहमदी का नाम ईरान में महिलाओं की स्वतंत्रता, अनिवार्य हिजाब और अभिव्यक्ति की आजादी की बहस के केंद्र में आ गया है। 

 

Related Posts

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

वेब सीरीज 'पंचायत' में प्रह्लाद चा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर फैसल मलिक इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. रणबीर कपूर और…

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का कुछ समय से सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ नाम जोड़ा जा रहा था। वहीं कई सोशल मीडिया पेज पर तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581