Viral Video के बाद मृणाल ठाकुर-यशस्वी जायसवाल के रिश्ते की चर्चा! क्या 9 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस?

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनकी डेटिंग की चर्चा किसी हीरो संग नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग हो रही है. मगर दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते की वायरल खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

क्यों जुड़ रहा मृणाल-यशस्वी का नाम?
दरअसल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को एक ही कैफे में स्पॉट किया गया. मृणाल मुंबई के एक बेहद फेमस कैफे में नजर आईं. थोड़ी देर बाद उसी कैफे से यशस्वी जायसवाल बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. वो फिर अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। 

सेम कैफे से दोनों स्टार्स के वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई. फैंस ये कयास लगाने लगे कि शायद उनके बीच कुछ चल रहा है. कईयों ने ये भी कहा कि शायद दोनों किसी एड शूट के लिए मिले हैं. सोशल मीडिया पर मृणाल और यशस्वी के ऐज गैप पर भी चर्चा होने लगी है। 

हालांकि, डेटिंग की खबरों पर मृणाल और यशस्वी में से किसी ने भी अब तक रिएक्ट नहीं किया है. हम भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करते हैं।  

मृणाल ठाकुर इससे पहले भी कई बार अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. यशस्वी से पहले मृणाल का नाम एक्टर धनुष संग जुड़ा था. दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना था. हालांकि, उनके करीबियों ने इन खबरों को गलत बताया था।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. आखिरी बार वो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई दी थीं। 

Related Posts

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581