दिल्ली में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी पूरी, 50 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

नई दिल्ली
 राजधानी में इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रही है। त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन अलग-अलग रथ निकाले जाएंगे। अब तक एक ही रथ निकलता था। इस बार पुरी की परंपरा के अनुरूप अलग-अलग रथ तैयार किए गए हैं। वहीं द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में निकलने वाली रथयात्रा में 11 हजार आमों का लगेगा भोग।

त्यागराज नगर स्थित मंदिर से आज निकलेगी रथयात्रा

  • इस रथयात्रा की सबसे खास बात यह होगी कि देवी सुभद्रा का 'दर्पदलन' रथ केवल महिला श्रद्धालु ही खींचेंगी।
  • मंदिर समिति का कहना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और समान भागीदारी का संदेश देने के लिए की गई है।
  • रथयात्रा के दौरान करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
  • सुबह 10:30 बजे पारंपरिक पाहंडी बीजे अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन को गर्भगृह से बाहर लाकर रथों पर विराजमान कराया जाएगा।
  • दोपहर 3 बजे रथयात्रा त्यागराज स्टेडियम के सामने से शुरू होकर विकास सदन, आईएनए मार्केट, श्री अरविंदो मार्ग, आईएनए मेट्रो स्टेशन और राज्यसभा आवासीय परिसर होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
  • रथयात्रा के बाद 17 से 27 जुलाई तक 11 दिवसीय रथयात्रा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा।

द्वारका इस्कॉन मंदिर में 11 हजार किलो आमों का लगेगा भोग
द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में रथ यात्रा में 11 हजार किलो आमों का वितरण होगा। गुरुवार को शाम 4 बजे से मंदिर से रथ यात्रा आरंभ होगी। भगवान जगन्नाथ को इस बार 11000 किलो आमों का भोग अर्पित किया जाएगा और फिर बाद में उसे भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण भी किया जाएगा। इन आमों की खासियत यह रहेगी कि 108 प्रकार के आम रथ यात्रा महा-महोत्सव की शोभा को बढ़ाएंगे।

आज साउथ दिल्ली में ट्रैफिक पर भी असर
हौज खास के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से आज 48वीं भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसके चलते साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर से देर शाम तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी करके बताया है कि श्री नीलांचल सेवा संघ, दिल्ली की ओर से गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे के बीच हौज खास विलेज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर अरविंदो मार्ग पर आईआईटी फ्लाईओवर से एम्स फ्लाईओवर के बीच ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा।

हौज खास के जगन्नाथ मंदिर से भी निकलेगी रथयात्रा
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रथयात्रा के चलते अरविंदो मार्ग समेत आस-पास के रास्तों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, जेबी टीटो मार्ग, बलबीर सक्सेना मार्ग, चौधरी दिलीप सिंह मार्ग, चौधरी हुकुम चंद मार्ग और गौतम नगर रोड से आने-जाने वालों को दिक्कत हो सकती है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने खासतौर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने, मेट्रो का इस्तेमाल करने और वैकल्पिक रास्तों से होकर जाने की सलाह दी है।

 

Related Posts

भोपाल के वाजपेयी नगर में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद सोने का दांत उखाड़ा; आरोपी ने कबूला जुर्म

भोपाल  भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ…

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पटना नगर निगम की 220 योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत

पटना  कार्तिक छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर पटना नगर निगम क्षेत्र के गंगा घाटों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581