रेलवे का स्वच्छता अभियान रंग लाया, कबाड़ बिक्री से 628 करोड़ की कमाई

रायपुर.

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने विशेष अभियान-6 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान देशभर के रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए।

वहीं, कबाड़ के निपटान से रेलवे को 628.49 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो निर्धारित 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है। इसके अलावा, 5,884 रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों और रेलवे अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया।

कबाड़ निपटान से हुई 628.49 करोड़ रुपये की कमाई
भारतीय रेलवे ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने सभी जोनल रेलवे, डिवीजनों, प्रोडक्शन यूनिट्स, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान-6 चलाया। इस अभियान के तहत स्वच्छता, कबाड़ निपटान, ई-कचरा प्रबंधन, जगह के बेहतर उपयोग, रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और कार्यशालाओं सहित विभिन्न रेलवे परिसरों में 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए। वहीं, कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री के निपटान से 628.49 करोड़ रुपये की आय हुई। यह निर्धारित 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है। इस दौरान कबाड़ और अनावश्यक वस्तुओं को हटाकर 6,20,121 वर्ग फुट जगह भी खाली कराई गई।

1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान
इस साल के अभियान में ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत 1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान किया गया, जिससे रेलवे को 10.43 करोड़ रुपये की आय हुई। इसके अलावा, पुरानी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा, जन शिकायतों और अपीलों का निपटारा, संसदीय आश्वासनों, वीआईपी संदर्भों और अन्य लंबित मामलों पर भी कार्रवाई की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाना, लंबित मामलों को कम करना और रेलवे परिसरों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण तैयार करना था।

5,884 रेलवे स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद
विशेष अभियान-6 के तहत नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए रेल जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 22 अक्टूबर 2026 को देशभर के 5,884 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से यात्रियों को वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ सीधे अपने विचार और सुझाव साझा करने का मौका मिला।

स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन पर रेलवे का जोर
भारतीय रेलवे के अनुसार, विशेष अभियान-6 की सफलता स्वच्छता बनाए रखने, संसाधनों के बेहतर उपयोग, कचरे के जिम्मेदार निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन पहलों से रेलवे में प्रशासनिक दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

पहली बार डिजिटल जनगणना, स्वगणना के बाद मिलेगी 11 अंकों की पहचान आईडी

आगरा  जनगणना-2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पूर्व 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे स्वगणना फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने के बाद…

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पटियाला. पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर मंगलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581