छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पटना नगर निगम की 220 योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत

पटना
 कार्तिक छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर पटना नगर निगम क्षेत्र के गंगा घाटों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 

नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विशेष स्वच्छता अनुदान मद से यह राशि सहायक अनुदान के रूप में खर्च करने की मंजूरी दी है।

सूचना से जुड़े फ्लैक्स भी लगाए जाएंगे
छठ महापर्व के दौरान नगर निगम की ओर से विभिन्न घाटों पर अस्थायी छठ घाट बनाने के साथ सुरक्षा और जनसुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत अस्थायी नियंत्रण कक्ष, बैरिकेडिंग, वाच टावर, चेंजिंग रूम, यात्री शेड, अस्थायी शौचालय और यूरिनल बनाए जाएंगे। 

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, रोशनी, जनरेटर, ध्वनि विस्तारक यंत्र, टेबल-कुर्सी और सूचना से जुड़े फ्लैक्स भी लगाए जाएंगे। पटना नगर निगम आयुक्त ने 27 सितंबर को भेजे गए प्रस्ताव में कुल 220 योजनाओं के लिए 18 करोड़ 59 लाख 22 हजार 500 रुपये की मांग की थी। 

विभागीय समीक्षा के बाद समिति ने इनमें स्वीकृत योजनाओं के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इससे छठ के दौरान घाटों पर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Related Posts

बिहार में 4 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2 लाख करोड़ रुपये आएंगे

पटना  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य के विकास दर को 20 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। क्योंकि इस स्तर…

मेडिकल शिक्षा में MP की बड़ी छलांग, 22 नए कॉलेजों से बढ़ेंगी डॉक्टर बनने की संभावनाएं

भोपाल  प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कालेज शुरू करने की तैयारी है। इससे प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581