Xiaomi 18 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP के दो कैमरे और पीछे मिलेगी खास स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro Series Launch: स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को अब ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है. कंपनी ने दोनों फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. इन्हें 17 नवंबर को पेरिस में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि दोनों फोन में पीछे की तरफ भी एक अलग डिस्प्ले और 200MP के दो कैमरे मिलेंगे. ऐसे में यह सीरीज उन यूजर्स का ध्यान खींच सकती है, जो प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं.
 
17 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे फोन
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को 17 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इनकी लॉन्चिंग पेरिस में होगी. भारतीय समय के अनुसार, इवेंट शाम 6:30 बजे शुरू होगा. बता दें, इन दोनों फोन को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है.

वहीं, बात करे भारत में इसकी लॉचिंग की, तो बता दें, कंपनी ने घरेलु बाजार में Xiaomi 18 Pro को लॉन्च करने की पुष्टि की है, लेकिन यहां इसकी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इसको दिसंबर के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है.

फोन के पीछे भी मिलेगी एक अलग स्क्रीन
Xiaomi 18 Pro सीरीज की सबसे खास बात यह है कि फोन के पीछे भी एक छोटी स्क्रीन दी गई है. चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 18 Pro में यह स्क्रीन 2.7 इंच की है, जबकि Pro Max में 2.9 इंच की स्क्रीन मिलती है. इस पर फोन के नोटिफिकेशन और दूसरी जरूरी जानकारी देख सकते हैं. इतना ही नहीं, पीछे की स्क्रीन की मदद से फोन के मुख्य कैमरे से सेल्फी भी ले सकते हैं.

फोन के सामने की स्क्रीन की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है. दोनों फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इनकी ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है. इनमें Privacy Display फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से बगल में बैठा व्यक्ति आसानी से आपकी स्क्रीन पर चल रही चीजें नहीं देख पाएगा.

200MP के दो कैमरे और दमदार प्रोसेसर
दोनों फोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किए गए तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इनमें 200MP के दो कैमरे और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है. ये Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर काम करते हैं.

8500mAh तक की बैटरी और कीमत
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh और Pro Max में 8,500mAh की बैटरी दी गई है. दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. हालांकि, ग्लोबल मॉडल में बैटरी की क्षमता अलग हो सकती है. कंपनी ने अभी ग्लोबल मॉडल की पूरी जानकारी नहीं दी है. वहीं, इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट की माने तो नए फोन कीमत भारतीय रुपये में 1 लाख 20 हजार के आस पास होने की उम्मीद है. 

Related Posts

सर्दियों के नाश्ते में बनाएं हेल्दी बाजरे का चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

सर्दियों में सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे. ऐसे में अगर आप रोज के पोहा, पराठे और…

AI के सामने फेल हो रहा CAPTCHA! ‘I’m not a robot’ टेस्ट भी नहीं रोक पा रहा बॉट्स, बैंकिंग सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

जब भी आप किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो कई बार एक चेकबॉक्स दिखाई देता है. इसमें लिखा होता है, 'I'm not a robot'. कभी-कभी आपको ट्रैफिक लाइट, बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581