पारदर्शी परीक्षा की तैयारी: PPSC ने PCS मेन्स के लिए 12 सेंटर बनाए, 10 अप्रैल तक एग्जाम

पटियाला.

पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा पी.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) की मुख्य परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पी.पी.एस.सी. के सचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि आयोग के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी की अगुवाई में परीक्षा को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पटियाला शहर में कुल 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सभी दिनों में दोपहर के सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सख्त निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वरिष्ठ आईएएस और पी.सी.एस. अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। प्रबंधों के बारे में विस्तार से बताते हुए चरणजीत सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान किसी भी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग को रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं।

सचिव ने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पटियाला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पी.सी.एस. कार्यकारी शाखा सहित पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में एलाइड अधिकारियों की 331 रिक्तियों को भरने के लिए लगभग 4,200 उम्मीदवार, जिन्होंने प्रारम्भिक परीक्षा पास की है, मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

Related Posts

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

 मोहाली  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये…

अयोध्या दीपोत्सव की अनोखी भव्यता, 220 टन रेत से बनी राम मंदिर की कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दसवें दीपोत्सव में भी विश्व रिकॉर्ड बना। हर वर्ष दीयों का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली रामनगरी के दीपोत्सव में आस्था और कला का ऐसा संगम साकार हुआ, जिसने विश्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581