SRH में नहीं बनेगी जयदेव उनादकट की जगह! 2027 सीजन से पहले रिलीज होने की चर्चा तेज

नई दिल्ली
आईपीएल 2027 से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत कर चुकी है और कई खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है। इसमें हर्षल पटेल का नाम लगभग तय है। वहीं, जयदेव उनादकट का नाम भी शामिल है। उनादकट एक समय पर अपनी स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को छकाते थे और आईपीएल में हर टीम उन पर दांव लगाना चाहती थी, लेकिन अब वह 1 करोड़ रुपये की कीमत पर हैदराबाद के साथ हैं और इस सीजन उन्हें रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।

कभी उनादकट की मांग इतनी ज्यादा थी कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदने के लिए 11.5 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पिछले कुछ सीजन से उनका प्रदर्शन और टीम में उनकी भूमिका सवालों के घेरे में है।

सनराइजर्स हैदराबाद कर सकती है रिलीज
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज से नाता तोड़ने पर विचार कर सकती है। आईपीएल 2027 से पहले उनादकट को रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना और टीम में नियमित जगह नहीं बना पाना है। उनादकट को हैदराबाद ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस 2026 में चार मुकाबलों में उतरे और चार विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.77 रही। उन्होंने 13 ओवर में 140 रन खर्च किए। ऐसे प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें अगले सीजन में एक करोड़ रुपये देकर टीम में बनाए रखना मुश्किल फैसला हो सकता है।

11.5 करोड़ से एक करोड़ तक पहुंची कीमत
उनादकट का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट झटके थे। इसके बाद 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 11.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी। 2019 में भी राजस्थान ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में दोबारा खरीदा। हालांकि, वह लगातार अपने प्रदर्शन से इस भारी कीमत को सही साबित नहीं कर सके। इसके बाद उनकी कीमत में लगातार गिरावट आती गई।

13 बार नीलामी में खरीदे जा चुके हैं उनादकट
जयदेव उनादकट के नाम आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड भी है। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नीलामी में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। 2025 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें खरीदकर उनके आईपीएल करियर की 13वीं खरीद पूरी की थी। उनके करियर में राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया और उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए। अब 34 साल के उनादकट के सामने आईपीएल में अपनी उपयोगिता साबित करने की चुनौती है।

 

Related Posts

मुस्तफिजुर रहमान की IPL में वापसी का रास्ता साफ, बांग्लादेश ने 7 खिलाड़ियों को दी हरी झंडी

ढाका  आईपीएल 2027 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा यू-टर्न लिया है। पिछले साल हुए विवाद के बावजूद मुस्तफिजुर रहमान समेत 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल खेलने को तैयार हो…

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, 31 साल के ब्रेट रैंडेल को टीम में मिली जगह

 माउंट माउंगानुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है. तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581