MPPSC 2027 का नया शेड्यूल जारी, जनवरी और मई में परीक्षा देने का मिलेगा मौका

 भोपाल
 प्रदेश में अगले साल यानी युवा वर्ष 2027 में पीएससी की नियमित परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा भी होगी। नियमित राज्य सेवा परीक्षा 2027 के लिए इसी माह अंतिम सप्ताह तक रिक्तियों का विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। जनवरी 2027 में प्रारंभिक, जून में मुख्य परीक्षा और नवंबर 2027 में साक्षात्कार कराने की योजना है।

वहीं, विशेष राज्य सेवा परीक्षा के लिए मार्च 2027 में रिक्तियों का विज्ञापन, मई में प्रारंभिक, सितंबर में मुख्य परीक्षा और दिसंबर में साक्षात्कार होगा।

25 नवंबर तक प्रस्ताव अनिवार्य
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने विभागों से कहा कि नियमित पीएससी के लिए 31 दिसंबर 2026 की स्थिति में संभावित रिक्त पदों के भर्ती प्रस्ताव 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से भेजें। वे बुधवार को मंत्रालय में कर्मचारी कल्याण के विषयों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में बताया गया कि डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के जरिये होनी है। एमपीपीएससी को 6,588 और कर्मचारी चयन मंडल को 17,299 पदों के भर्ती प्रस्ताव भेजे गए हैं।

अनुकंपा नियुक्ति के 2,300 से अधिक मामले लंबित
मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों से पदोन्नति और सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों की समीक्षा कर, सेटअप के अनुसार सीधी भर्ती और अनुकंपा नियुक्ति करने को कहा। विभागीय जांच समय-सीमा में पूरी करने और अनुकंपा नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के 2,300 से अधिक मामले लंबित हैं। अब तक 68,437 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया जा चुका है। गत वर्ष पदोन्नति में गृह और राजस्व विभाग ने बेहतर काम किया। भर्तियों पर मुख्य सचिव गुरुवार को विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

Related Posts

जूनियर टीम इंडिया का फाइनल में धमाका, 37वें ओवर में अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान से मुकाबला तय

अल अमरात  भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में एंट्री मार ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए सेमीफाइनल को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया।…

. छठ पूजा पर ठेकुआ बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, लंबे समय तक रहेगा कुरकुरा

 छठ पूजा की तैयारियां शुरू होते ही घरों में ठेकुआ बनाने की खुशबू आने लगती है. यह सिर्फ एक पकवान नहीं, बल्कि छठ के प्रसाद का सबसे खास हिस्सा है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581