6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

मोहाली.

पंजाब सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें छह उपायुक्त (डीसी) भी शामिल हैं. एक एजेंसी के मुताबिक मंगलवार रात जारी एक आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी और मोहाली की डीसी कोमल मित्तल को रूपनगर का डीसी नियुक्त किया गया है.

उनकी जगह आदित्य डचलवाल को मोहाली का प्रभार सौंपा गया है. आदेश में बताया गया है कि पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना का डीसी बनाया गया है. उनकी जगह हिमांशु जैन को पटियाला का डीसी नियुक्त किया गया है. आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलीश को बरनाला का डीसी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें बरनाला नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का बनाया गया डीसी
आईएएस अधिकारी निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का डीसी तैनात किया गया है. राहुल गुप्ता को परिवहन विभाग में विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है, जबकि आईएएस अधिकारी राहुल की सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंप दी गई हैं. अनुपम कालर को रक्षा सेवा कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है और हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवा विभाग के निदेशक का प्रभार दिया गया है.

मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन (प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि कंचन को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) बनाया गया है. दव्यु गोयल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त सचिव तैनात किया गया है, जबकि पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) नियुक्त किया गया है.

Related Posts

सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना का अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण लोकभवन सभागार में होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री…

छठ महापर्व पर सीएम योगी ने गायिका शारदा सिन्हा को किया याद, लोकगीतों को बताया पर्व की आत्मा

2017 से पहले त्योहारों पर होती थी अव्यवस्था और अराजकता, उपद्रव के समय सरकार बनी रहती थी मूकदर्शकः सीएम योगी लखनऊ में गोमती तट पर छठ महापर्व में शामिल हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581