देवघर मंदिर में नया क्यू सिस्टम लागू, भक्तों को मिलेगी सुविधा

देवघर
 श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार शीघ्रदर्शनम व्यवस्था में बड़ी राहत मिलने जा रही है। मंदिर प्रशासन ने शीघ्रदर्शनम कूपन से पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग (डेडिकेटेड) क्यू सिस्टम विकसित किया है।

यह नई व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला के साथ लागू होगी। इससे शीघ्रदर्शनम कूपनधारकों का कम से कम आधा घंटा समय बचेगा और वे बिना किसी व्यवधान के मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

हर साल 14 लाख शीघ्रदर्शनम वाले भक्त
बताते चलें कि बाबा मंदिर में हर वर्ष औसतन 14 लाख से अधिक श्रद्धालु शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर पूजा-अर्चना करते हैं। इनमें केवल सावन माह में ही करीब सवा लाख श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठाते हैं।

सामान्य दिनों में शीघ्रदर्शनम कूपन का शुल्क 300 रुपये है, जबकि श्रावणी मेला के दौरान यह 600 रुपये रहेगा। अब तक शीघ्रदर्शनम और सामान्य दर्शन की कतारें मुख्य द्वार से लगभग 30 मीटर पहले स्थित टी-प्वाइंट पर एक हो जाती थीं।

इसके कारण कूपनधारकों को भी सामान्य कतार के साथ आगे बढ़ना पड़ता था और मंदिर तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगता था। कई बार सामान्य कतार में लगे श्रद्धालुओं की नाराजगी का सामना भी उन्हें करना पड़ता था।

नई व्यवस्था में फील पाया के पास मिलेगी दोनों कतार  
एसडीओ सह प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार के अनुसार नई व्यवस्था के तहत सामान्य कतार संस्कार मंडप से नए फुटओवर ब्रिज के जरिए फील पाया के पास रैंप से उतरेगी, जबकि शीघ्रदर्शनम की कतार प्रशासनिक भवन के निर्धारित मार्ग, होल्डिंग प्वाइंट और पूर्वी दिशा से होकर सीधे फील पाया पहुंचेगी। दोनों कतारें अब टी-प्वाइंट के बजाय फील पाया के पास मिलेंगी और वहां से एक साथ मुख्य द्वार, मंझला खंड होते हुए गर्भगृह तक प्रवेश करेंगी।

20 जुलाई से होगा ट्रायल
इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने नया फुट ओवर ब्रिज भी तैयार कर लिया है, जिसका ट्रायल 20 जुलाई से किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी और शीघ्रदर्शनम कूपनधारकों को वास्तव में त्वरित दर्शन का लाभ मिल सकेगा।

 

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581