पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व पर विराम, वड़िंग ही संभालेंगे कमान; हाईकमान ने अटकलों पर लगाया विराम

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस में पिछले करीब 15 दिनों से चला आ रहा नेतृत्व विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक के बाद हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थकों को स्पष्ट संकेत दे दिया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और हाईकमान का फैसला अंतिम होगा। उन्होंने राहुल गांधी को अपना नेता बताते हुए कहा कि संगठन के निर्णय का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा। इससे पहले चन्नी और उनके समर्थक पिछले 15 दिनों से वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को लेकर खुलकर मोर्चा खोले हुए थे। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने भी अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान साफ कर दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदला जाएगा। दौरे के अंतिम दिन चन्नी गुट ने राणा गुरजीत सिंह के आवास पर बैठक कर वड़िंग को हटाने की मांग दोहराई थी। उस बैठक में 70 से 80 कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया था। हालांकि हाईकमान के स्पष्ट रुख के बाद विरोधी खेमे के लिए राजनीतिक विकल्प सीमित हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चन्नी गुट से अलग से मुलाकात नहीं की। अब संसद सत्र के दौरान चन्नी और राहुल गांधी की संभावित मुलाकात की चर्चा है। वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राहुल गांधी के जल्द पंजाब दौरे की भी संभावना जताई जा रही है। हाईकमान के सख्त संदेश के बाद अब पार्टी का पूरा फोकस संगठनात्मक एकजुटता और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यक्तिगत खींचतान के बजाय संगठन को मजबूत करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।

Related Posts

प्रदेश ने रचा बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने शनिवार को फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । प्रदेश ने पहली बार 20000 मेगावाट…

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज़िला स्तर तक प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581