सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हेल्थ एटीएम को मिल रहा मरीजों का साथ

– 15 दिनों में 1,000 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग, प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोग उठा रहे लाभ

– अब एक ही जगह 65 से अधिक स्वास्थ्य जांच की मिल रही सुविधा, ओपीडी में ही मिलेगी जांच और डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा

लखनऊ/सैफई,
 योगी सरकार द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और मरीजों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीएमएस), सैफई में स्थापित अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम को मरीजों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। ओपीडी परिसर में शुरू हुई डिजिटल स्वास्थ्य जांच सुविधा के माध्यम से महज 15 दिनों में 1,000 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की पहल प्रभावी साबित हो रही है।

65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एवं मार्गदर्शन में सरकारी चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बीमारियों की समय रहते पहचान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।योगी सरकार का प्रयास है कि मरीजों को अस्पतालों में ही अधिक से अधिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे उन्हें बेहतर उपचार के साथ अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल सके। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यूपीएमएस सैफई ने अपनी ओपीडी में क्लीनिक्स ऑन क्लाउड के सहयोग से हेल्थ एटीएम स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम का उद्घाटन 29 को किया गया था। यह सुविधा एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही है, जिसके माध्यम से 65 से अधिक स्वास्थ्य मानकों का प्रारंभिक आकलन किया जा सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, ऑक्सीजन सैचुरेशन और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट तथा लिपिड प्रोफाइल की सुविधा भी उपलब्ध है।

एक ही जगह 65 से अधिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा
हेल्थ एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को कई तरह की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम हो रही है। इसके माध्यम से ट्रोपोनिन-टी (Trop T) जांच, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की स्क्रीनिंग, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट तथा ईएनटी संबंधी जांच भी की जा सकती है। इसके अलावा दृष्टि एवं कलर विजन परीक्षण और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) की सुविधा भी उपलब्ध है। जांच के बाद मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जाती है। इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की प्रारंभिक स्थिति समझने में मदद मिलती है। जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है। इस तरह हेल्थ एटीएम मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। हेल्थ एटीएम की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच करना नहीं, बल्कि लोगों को निवारक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना भी है। अक्सर लोग बीमारी के गंभीर होने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में प्रारंभिक स्क्रीनिंग के माध्यम से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हृदय संबंधी जोखिमों का शुरुआती आकलन मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581