‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

चंडीगढ़.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के मामले में मशहूर लेखिका व शिक्षाविद मधु पूर्णिमा किश्वर बुरी तरह फंस गई हैं। अदालत ने इस मामले में पेश न होने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह ने अपने फैसले में कहा कि इन्हें अदालत की कोई परवाह नहीं है। इनके बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि वह जानबूझकर मुकदमे से बचने का प्रयास कर रही हैं। 19 नवंबर को हुई सुनवाई में भी मधु गैरहाजिर थीं, हालांकि उनके वकील ने मेडिकल आधार पर पेशी से छूट की मांग की थी। इस अर्जी को जज ने खारिज कर दिया और दोबारा से उनके जमानती वारंट जारी कर दिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली तारीख पर भी वह पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे। अब मामले की सुनवाई दो दिसंबर को होगी।

मधु ने दिया बीमारी का हवाला
अदालत में दाखिल अर्जी में मधु किश्वर के वकील ने कहा कि उनकी उम्र 75 वर्ष है। उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं और अभी भी उनकी मेडिकल कंडिशन ठीक नहीं है। वकील ने कहा कि पिछली तारीख पर वह अदालत में पेश होने के लिए चंडीगढ़ आई थीं, लेकिन अचानक बीमार होने के कारण वह कोर्ट से वापस चली गई थीं। इस पर जज ने कहा कि अगर उनकी मंशा सही होती तो वह कोर्ट में हाजिरी लगाकर पेशी से छूट मांगती, लेकिन उन्होंने ऐसा करना उचित नहीं समझा।

यह है मामला
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में 19 अप्रैल को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित एक कथित भ्रामक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा की थी। आरोप है कि वीडियो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां और गलत पहचान से जुड़े दावे प्रसारित किए गए। मामले में मधु पूर्णिमा किश्वर समेत कुछ अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। हैदराबाद निवासी एक शख्स को तो चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, जिसे हाल ही में जमानत मिली है। वहीं, जांच में पता चला था कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक ट्रैवल व्लाॅगर बताया गया था। आरोप के मुताबिक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया और जानबूझकर उसे प्रधानमंत्री से जोड़ा गया।

कौन है मधु पूर्णिमा किश्वर?
मधु पूर्णिमा किश्वर लेखिका, शिक्षाविद, पत्रकार और महिला अधिकारों की कार्यकर्ता हैं। वह 1978 में शुरू हुई महिला एवं समाज से संबंधित एक पत्रिका की संस्थापक संपादक हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) में प्रोफेसर और इंडिक स्टडीज प्रोजेक्ट की निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं। वह भारतीय सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर कई किताबें और लेख लिख चुकी हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में गांधी एंड विमेन, आफ द बीटन ट्रैक शामिल हैं। वह महिला अधिकारों, सामाजिक सुधार, भारतीय संस्कृति और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों के लिए भी चर्चित रही हैं।

Related Posts

सपा शासनकाल में युवाओं को गुलाम बनाकर रखता था सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र: मंत्री ओपी राजभर

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की भाषा गुंडागर्दी वाली है। सपा…

बिहार में गोदाम निर्माण पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, फसल भंडारण की सुविधा होगी मजबूत

पटना  राज्य में किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखकर बाजार में उचित मूल्य मिलने पर बेच सकें, इसके लिए पैक्सों में 34.95 करोड़ की लागत से 48 हजार 200 टन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581