बिना तंदूर तवे पर बनाएं ढाबे जैसी पंजाबी मिस्सी रोटी, जानें आसान तरीका

रोटी तो कई तरह की होती हैं लेकिन पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी का स्वाद सबसे अलग और लाजवाब होता है. इसे खासतौर पर शादियों, पार्टियों, ढाबों और रेस्टोरेंट में सर्व किया जाता है. कई लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट और टेस्टी मिस्सी रोटी घर पर बनाना मुश्किल काम है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप बिना तंदूर के भी तवे पर आसानी से सॉफ्ट और टेस्टी मिस्सी रोटी बना सकते हैं.

बेसन , गेहूं के आटे और कुछ खास मसालों से बनने वाली यह रोटी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. यही वजह है कि पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में इसे खूब पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
½ कप बेसन
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 चुटकी हींग
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 छोटे चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
मक्खन (परोसने के लिए)

मिस्सी रोटी बनाते कैसे हैं?

  • मिस्सी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, नमक, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, कसूरी मेथी और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्के हाथों से रोटी की तरह बेल लें. रोटी की एक तरफ थोड़ा-सा पानी लगाकर उसी तरफ से गरम तवे पर रखें. जब रोटी हल्की फूलने लगे तो तवे को उठाकर रोटी को सीधे गैस की आंच पर सेक लें. दोनों तरफ से अच्छी तरह सिकने के बाद रोटी उतार लें.
  • अब आपकी मिस्सी रोटी तैयार है. गरमा-गरम मिस्सी रोटी पर मक्खन लगाएं और इसे दाल मखनी, मटर पनीर, गोभी-आलू की सब्जी, दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें.

 

Related Posts

1 नवंबर को बनेंगे दो शुभ योग, जमीन-मकान की खरीदारी से नए बिजनेस की शुरुआत तक खास दिन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहने से सोना-चांदी, आभूषण,…

रविवार का राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भविष्य

मेष राशि-  अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581