8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद क्या बदलेगा? सैलरी, पेंशन और भत्तों पर सरकार के 5 संभावित फैसले

नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। बीते अक्टूबर महीने में वेतन आयोग ने बेंगलुरु और मुंबई में 2 अहम बैठकें की हैं। इन बैठकों के बाद अब तक वेतन आयोग के नए शेड्यूल का अपडेट नहीं आया है। ऐसे में ज्यादातर लोग अब ये मान रहे हैं कि वेतन आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक सच ये जरूर है कि वेतन आयोग को अगले साल की पहली छमाही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी है। अब सवाल है कि क्या सिफारिशों को सौंपे जाने के तुरंत बाद इसे लागू कर दिया जाएगा? आइए समझ लेते हैं कि आखिर वेतन आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद क्या कुछ होगा।

इन 5 चरणों से गुजरेगी प्रक्रिया
सरकार रिपोर्ट की समीक्षा करेगी: 8वें वेतन आयोग द्वारा आधिकारिक रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी और फिटमेंट फैक्टर, मूल वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा से जुड़ी शर्तों जैसे पहलुओं पर दी गई सभी सिफारिशों को बारिकी से समझेगी।

सिफारिशों पर विचार: इसके बाद सरकार यह तय करेगी कि 8वें वेतन आयोग के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) में दिए गए नियमों और विनियमों के दायरे में रहते हुए, किन प्रस्तावों, सुझावों और शिकायतों को स्वीकार किया जाए। इसके अलावा, सरकार को ही यह तय करना है कि किन सिफारिशों में बदलाव किया जाएगा या किसे खारिज कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रशासनिक, वित्तीय और आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

मुद्दों की गहन जांच: कुछ सिफारिशों, विशेष रूप से भत्तों, पेंशन या उन्हें लागू करने से जुड़ी चिंताओं के मामले में अतिरिक्त जांच या किसी समिति द्वारा समीक्षा की जरूरत हो सकती है।

लागू करने का निर्णय: अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद केंद्र सरकार एक नई अधिसूचना और जरूरी आदेश जारी करेगी। इसमें संशोधित वेतन संरचना, लागू होने वाले नियम-कानून और प्रभावी तारीखों का विवरण होगा।

तारीख तय: केंद्र सरकार एक तारीख तय करेगी और संबंधित कर्मचारी यूनियनों, संघों और पेंशनभोगियों को इसकी सूचना देगी। इसी तारीख से 8वां वेतन आयोग आधिकारिक तौर पर लागू माना जाएगा। इसके बाद, संबंधित विभाग पात्र कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतन और पेंशन लाभों की गणना करेंगे। फिर, सरकारी आदेशों के अनुसार बकाया राशि (एरियर) का भुगतान किया जाएगा।

अभी कितना इंतजार करना होगा?
बता दें कि 8वें वेतन आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। इस हिसाब से रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा करीब 3 मई 2027 बनती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आयोग मई 2027 के आसपास अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है।

Related Posts

चावल की कीमतों पर लगेगा ब्रेक, बफर स्टॉक से बढ़ेगी बाजार में सप्लाई; जमाखोरों पर भी शिकंजा

नई दिल्ली  चावल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कमजोर मानसून, धान का रकबा घटना और वैश्विक बाजार में भारतीय चावल की बढ़ती मांग ने एक…

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में छूटे मतदाताओं को मिलेगा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

 नई दिल्ली  निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को एक और बड़ा मौका दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581