इडली-वड़ा को बनाए होटल जैसा सॉफ्ट और क्रिस्पी, अपनाएं ये किचन ट्रिक

साउथ इंडियन फूड्स ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है. चाहे वो इडली-सांभर हो या फिर मेदु वड़ा हो, लोग सभी चीजें बहुत ही चाव से खाते हैं. इन सभी चीजों को आज कल घर पर बनाते हैं. घर पर इडली और मेदु वड़ा बनाना तो आसान है, लेकिन अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी इडली बाजार या होटल जैसी मुलायम और स्पंजी नहीं बनती, जबकि मेदु वड़ा भी बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम नहीं हो पाता. इस परेशानी की वजह लोग अक्सर सही से फर्मेंटेशन ना होने को मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.

इसकी वजह सिर्फ दाल या फर्मेंटेशन नहीं, बल्कि बैटर तैयार करने का तरीका भी हो सकता है. दरअसल, एक छोटा-सा किचन सीक्रेट आपके इडली-वड़ा के स्वाद और टेक्शचर को पूरी तरह बदल सकता है. शेफ और दक्षिण भारतीय घरों में इस आसान ट्रिक को अपनाया जाता है, जिसकी वजह से उनकी इडली सॉफ्ट और मेदु वड़ा क्रिस्पी बनता है.

उड़द दाल पीसते समय डालें ये एक चीज
सॉफ्ट इडली और क्रिस्पी मेदु वड़ा का सीक्रेट उड़द दाल को पीसने में छिपा हुआ है. जब भी आप उड़द दाल को पीसकर पेस्ट बनाने चलें तो उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पीसें. ऐसा करने से बैटर स्मूद बनता है. दरअसल, मिक्सर जब तेज स्पीड से चलता है तो उसके ब्लेड गर्म हो जाते हैं. ये गर्मी बैटर तक पहुंच जाती है, जिससे उसके फ्लफी होने पर असर पड़ता है. अगर पीसते समय थोड़ा-थोड़ा करके बर्फ या बर्फ वाला ठंडा पानी इस्तेमाल किया जाए, तो बैटर ठंडा रहता है और उसका नेचुरल टेक्सचर बेहतर बना रहता है.

इडली बनेगी ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी
ठंडे टेंपरेचर में तैयार बैटर में हवा अच्छी तरह बनी रहती है. इससे फर्मेंटेशन भी बेहतर होता है. इसकी वजह से इडली स्टीम होने के बाद ज्यादा मुलायम, हल्की और स्पंजी बन सकती है.

मेदु वड़ा होगा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
अगर बैटर ज्यादा गर्म हो जाए तो वो पतला पड़ सकता है, जिससे वड़े तलते समय ज्यादा तेल सोख लेते हैं. वहीं ठंडे बैटर से बने वड़े की शेप भी अच्छी बनी रहती है और ये बाहर से कुरकुरे जबकि अंदर से मुलायम बनते हैं.

बैटर का कलर भी रहेगा साफ
मिक्सर की गर्मी की वजह से कई बार बैटर का कलर भी हल्का पीला या मटमैला दिखने लगता है. बर्फ डालकर पीसने से बैटर ज्यादा सफेद और फ्रेश नजर आता है, जिससे तैयार इडली भी देखने में अट्रैक्टिव लगती है.

इस ट्रिक को अपनाने का सही तरीका
अगर आप ये तरीका अपना रहे हैं, तो आपको इसका सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है.

    उड़द दाल को अच्छी तरह भिगो लें.
    पीसते समय साधारण पानी की जगह थोड़ा-थोड़ा करके बर्फ के टुकड़े या बर्फ वाला ठंडा पानी डालें.
    एक साथ ज्यादा पानी न डालें, ताकि बैटर जरूरत से ज्यादा पतला न हो.
    बैटर तैयार होने के बाद उसे अच्छी तरह फर्मेंट होने दें, तभी इडली और वड़ा का स्वाद और टेक्शचर सबसे अच्छा मिलेगा.

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581