सोना-चांदी के दाम में बड़ा झटका! चांदी लुढ़की, गोल्ड भी हुआ सस्ता, देखें आज का लेटेस्ट भाव

नई दिल्ली

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. गुरुवार को फिसलने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट टूटे हैं. चांदी की कीमत में तो अचानक फिर बड़ी गिरावट आई है और अब ये अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी मार्केट ओपन होने के साथ ही लुढ़का है। 

चांदी का दाम खुलते ही फिसला 
एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत अपने पिछले बंद के मुकाबले एक झटके में 1429 रुपये प्रति किलोग्राम घट (Silver Price Fall) गई. गुरुवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,19,967 रुपये पर क्लोज हुई थी और शुक्रवार को खुलने के साथ ही ये 2,18,538 रुपये प्रति किलो पर आ गई। 

ग्लोबल बाजार में भी दोनों मेटल्स पर दबाव देखने को मिला है. कॉमैक्स पर चांदी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 58.675 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. वहीं, सोना 0.62 फीसदी फिसलकर 4,135 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने, निवेशकों की मुनाफावसूली और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है. हालांकि, अमेरिका के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम भी रहे है, जिससे यह उम्मीद बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने पर रुख कर सकता है. आज सोने-चांदी की खरीदारने की सोच रहे हैं तो उससे पहले लेटेस्ट रेट देख लें। 

आज सोने का भाव कितना?
31 जुलाई को भारत के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,231 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. 31 जुलाई को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,449 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,246 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,841 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. मुंबई में 31 जुलाई को मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,231 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम रहा। 

31 जुलाई को कानपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 14,449 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,246 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,841 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. तीनों कैटेगरी में सोने की कीमत 1 रुपये प्रति ग्राम बढ़ी है. 31 जुलाई को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 14,449 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,246 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,841 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 

आज चांदी का भाव आपके शहर में कितना है?
अगर लखनऊ में 10 ग्राम चांदी की अंगूठी बनवाते हैं, तो मौजूदा चांदी के भाव, 12% मेकिंग चार्ज और 3% GST जोड़ने के बाद इसकी कुल कीमत करीब 2,710 रुपये पड़ेगी. इसमें चांदी की कीमत के साथ मेकिंग चार्ज और GST दोनों शामिल हैं. दिल्ली में भी 10 ग्राम चांदी की अंगूठी बनवाने पर मौजूदा चांदी के भाव, मेकिंग चार्ज और GST जोड़कर कुल खर्च करीब 2,710 रुपये तक आ सकता है। 

सोने-चांदी की कीमतों पर एक्सपर्ट्स की राय
कई एनालिस्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर ग्लोबल इकोनॉमिक फैक्टर्स, अमेरिकी डॉलर की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से सितंबर के फैसले का बड़ा असर डाल सकता है. इन सभी के आधार पर निवेशकों का रुख बदलता है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

जुलाई में इतनी सस्ती हुई Silver
शुक्रवार को चांदी की कीमत में आई शुरुआती गिरावट के बाद 1 Kg Silver Price अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये की तुलना में अब 2,01,510 रुपये तक सस्ती मिल रही है. वहीं 1 जुलाई से लेकर महीने के आखिरी दिन तक Silver Price Fall पर नजर डालें, तो ये कीमती धातु 11,846 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसली है. दरअसल, जुलाई महीने की पहली तारीख को चांदी का भाव 2,30,384 रुपये था। 

सोने का भाव भी धड़ाम
MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो शुक्रवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इस कीमती पीली धातु का भाव (Yellow Metal Price) भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए फिसला है. वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold गुरुवार को 1,43,232 रुपये पर बंद हुआ था और ये खुलते ही आज 1,42,253 रुपये पर आ गया. यानी सोना 979 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। 

सोने की कीमत में भी वायदा कारोबार में इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से दनादन गिरावट देखने को मिली है. चांदी की तरह की MCX Gold Rate भी 29 जनवरी को पहली बार 2 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया था, लेकिन इसके बाद गोल्ड रेट भी क्रैश होता चला गया. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सोना हाई से करीब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सस्ता मिल रहा है। 

Related Posts

सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

इंदौर  दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver…

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581