लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

गोराया.

गोराया में फिल्लौर से गोराया की ओर जाने वाले जीटी रोड पर प्राचीन शिव मंदिर के सामने वीरवार सुबह करीब नौ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरलोड ऑटो ने पीछे से वाहन को टक्कर मार दी। इसमें ऑटो में सवार 12 लोग गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

एक मृतक की शिनाख्त पवित्र सिंह निवासी शिमलापुरी लुधियाना के रूप में हुई, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों के मुताबिक ऑटो ने अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। राहगीर की सूचना के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ऑटो मिला। टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के आसपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेफ्टी कोन लगाए। इसके बाद एंबुलेंसों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। घायलों में 42 वर्षीय संतोष, 20 वर्षीय हिमांशु, 42 वर्षीय हरदीप सिंह, 40 वर्षीय सरबजीत सिंह, 76 वर्षीय शीशपाल, 26 वर्षीय राहुल, 24 वर्षीय रामवीर, 50 वर्षीय अंकित और 34 वर्षीय मनजीत सिंह शामिल हैं। ये सभी लुधियाना तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

मजदूरी के लिए लुधियाना से जालंधर जा रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग लुधियाना से जालंधर मजदूरी करने जा रहे थे। बताया गया है कि ये लोग आपस में एक-दूसरे को नहीं जानते थे और उनके पास पहचान संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। हादसे की सूचना मिलने पर थाना गोराया के एसएचओ और ड्यूटी अधिकारी एएसआइ सुरिंदर पाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

नक्सलवाद से मुक्त हुए दुर्गम गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने विशेष छूट के लिए उप मुख्यमंत्री ने किया अनुरोध

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिला केंद्र सरकार का सकारात्मक प्रतिसाद, केंद्रीय…

दीपोत्सव-2026 पर अयोध्या में खास सुविधा, यूपीएसटीडीसी शुरू करेगा धार्मिक स्थलों की यात्रा

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की सुगम आध्यात्मिक यात्रा कराएगी योगी सरकार, वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगजनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581