सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

इंदौर 

दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver Prices Drop) देखने को मिली है. सुबह-सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी दोनों देखते ही देखते क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया. MCX पर चांदी जहां एक झटके में 4,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने की कीमत में भी  बड़ी गिरावट आई है. ऐसे में अगर आप त्योहारों पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

MCX पर चांदी ₹4,000 से ज्यादा टूटी, सोना भी हुआ और सस्ता
आज MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में 2.17% की और बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 4,111 रुपये और टूटकर ₹1,85,342 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. दूसरी तरफ, सोने के भाव में भी कमजोरी आई है और यह 836 रुपये यानी 0.59% गिरकर ₹1,41,760 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट कितना घटा?
रिटेल मार्केट में सोना 24 कैरेट और 22 कैरेट में मिलता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर ज्वेलरी बनाने में होता है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,210 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,359 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 999 फाइन चांदी की कीमत ₹1,87,530 प्रति किलोग्राम है। 

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज सोने के भाव

अगर आप अपने शहर में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो 30 अक्टूबर के 24 और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट यहां चेक कर लें..

    दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,710 और 22 कैरेट का भाव ₹1,29,901 प्रति 10 ग्राम है। 

    मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,41,960 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,130 प्रति 10 ग्राम है। 

    बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,42,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,231 प्रति 10 ग्राम है। 

    कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,41,750 और 22 कैरेट सोना ₹13,693 प्रति 10 ग्राम है। 

    हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,170 और 22 कैरेट की कीमत ₹1,30,323 प्रति 10 ग्राम है। 

    में चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,42,350 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,488 प्रति 10 ग्राम है। 

देश के बड़े शहरों में आज चांदी का भाव कितना है?
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 30 अक्टूबर को अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव इस तरह हैं..

मुंबई: ₹1,87,170 प्रति किलोग्राम.
नई दिल्ली: ₹1,86,850 प्रति किलोग्राम.
बेंगलुरु: ₹1,87,320 प्रति किलोग्राम.
कोलकाता: ₹1,86,120 प्रति किलोग्राम.
हैदराबाद: ₹1,86,930 प्रति किलोग्राम.
चेन्नई: ₹1,87,710 प्रति किलोग्राम.

COMEX और MCX पर कितनी सस्ती हो चुकी चांदी?
ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमत एक साल के लो लेवल पर पहुंच गई है। कॉमेक्स पर चांदी 50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार (silver rate today comex) कर रही है। जबकि नवंबर 2025 को चांदी की कीमत 49 डॉलर के ऊपर थी। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी दिसंबर 2025 के बाद लो लेवल पर पहुंच गई है। आज, 30 अक्टूबर को चांदी 1,85,450 रुपए (silver price today mcx) के लेवल पर पहुंच गई। इसमें 2% यानी 3881 रुपए तक की भारी गिरावट दर्ज हुई।

सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया?
पिछले साल सोने की कीमतों में 1979 के बाद की सबसे मजबूत तेजी देखने को मिली थी. अब तक इसमें 75% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, हाल के महीनों में सेफ हेवन डिमांड और ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में तेजी कुछ धीमी हुई है। 

दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में इससे भी ज्यादा उछाल आया है. मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के चलते चांदी का भाव 2023-24 में करीब ₹78,600 प्रति किलोग्राम से बढ़कर अक्टूबर 2026 में ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था। 

Related Posts

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार दबाव में, शुरुआती तेजी के बाद धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581