AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन

अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा ही हश्र दिखा और कंपनी के शेयर 13 फीसदी तक टूट गए. इतनी बड़ी गिरावट ने कुछ ही देर में कंपनी के निवेशकों को 48 लाख करोड़ रुपये का झटका दिया. अल्फाबेट के शेयरों में इसलिए बड़ी गिरावट दिखी क्योंकि कंपनी की ओर से हाल में जारी किए गए आंकड़ों में बिक्री अनुमान से भी कम रही है, जबकि कंपनी के एडवरटाइजिंग बिजनेस में भी सुस्ती आई है। 

दरअसल, गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर भारी-भरकम निवेश कर रही है. ऐसे में कंपनी के निवेशकों को इस बात की आशंका रहती है कि क्या इस खर्च के मुकाबले मुनाफा आएगा या नहीं. इसी आशंका के बीच अल्फाबेट ने अपने कारोबारी आंकड़े जारी किए तो निवेशकों की आशंका डर में बदल गई. अल्फाबेट ने बताया कि उसकी बिक्री अनुमान से कम रही और विज्ञापन से होने वाली कमाई भी सुस्त पड़ गई है. यह आंकड़े देख निवेशकों ने घबराहट में बिकवाली शुरू कर दी और देखते ही देखते शेयरों में 13 फीसदी की बड़ी गिरावट दिखने लगी। 

5 मिनट में डूब गए खरबों रुपये
अल्फाबेट ने बीते जुलाई महीने में बताया था कि उसका पूंजीगत खर्च करीब 205 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो पिछले साल से करीब दोगुना ज्यादा है. इसी बात ने अल्फाबेट के निवेशकों को परेशान कर रखा है और उन्हें आशंका है कि क्या कंपनी इसके मुकाबले कमाई कर सकेगी. अब जब अल्फाबेट ने कारोबारी आंकड़े जारी किए तो घबराहट में की गई बिकवाली से महज 5 मिनट में ही कंपनी के शेयर 13.2 फीसदी टूटकर 279.43 डॉलर के भाव पहुंच गए. महज 5 मिनट में ही अल्फाबेट के 500 डॉलर यानी करीब 48 लाख करोड़ रुपये डूब गए. यह कंपनी के मार्केट कैप में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। 

क्या रहे तिमाही नतीजे
अल्फाबेट ने तीसरी तिमाही के नतीजे जा
री कर बताया कि उसकी कुल बिक्री 111.2 अरब डॉलर रही है, जो एनालिस्ट के अनुमान से कम है. कंपनी के कुल रेवेन्यू में आधी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले विज्ञापन वाले हिस्से में भी सुस्ती आई है. विज्ञापन से कमाई बीते 5 तिमाहियों में सबसे कम रही है. इसी बात ने निवेशकों को सबसे ज्यादा परेशान किया. इस गिरावट ने कंपनी को काफी परेशान किया, क्योंकि उसने एआई पर अपना काफी बड़ा निवेश किया है। 

कंपनी पर कितने खर्च का बोझ
गूगल इस समय एआई पर खर्च बढ़ने की वजह से भविष्य में भारी-भरकम भुगतान के फेर में फंसी है. उसे डाटा सेंटर, कंप्यूटिंग और एनर्जी के साथ एआई सपोर्ट के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 96 लाख करोड़ रुपये खर्च करने हैं. इससे पहले एनविडिया के शेयरों में भी भारी गिरावट आई थी. इस अमेरिकी टेक कंपनी ने भी एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर भारी-भरकम निवेश किया है। 

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581