Mahindra Thar में होने वाला है बड़ा बदलाव, अपडेटेड मॉडल की तैयारी तेज; कब होगी लॉन्च?

 नई दिल्ली
महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को कंपनी ने अक्टूबर 2025 में पहला अपडेट दिया था. पहले अपडेट के लगभग एक साल बाद कंपनी इसे दोबारा अपडेट कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडर को इस महीने यानी सितंबर में ही अपडेट कर सकती है. हालांकि, महिंद्रा ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है। 

इस एसयूवी का अपडेट सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है. महिंद्रा इस कार के अपडेट में डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है, जिससे इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग किया जा सके. फिलहाल कार का लुक वही है जो 2020 में लॉन्च के वक्त था। 

क्या होगा नई महिंद्रा थार में खास? 
अपडेटेड थार को कंपनी ज्यादा अपस्केल और ट्रेंडी लुक दे सकती है, जिससे ये रिफ्रेश लगेगी. एसयूवी में रिवाइज्ड ग्रिल, रिडिजाइन बंपर्स, बदले हुए हेडलैम्प्स और फ्रेश एलॉय व्हील डिजाइन मिलेगा. हाल में ही एसयूवी को टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिसमें पांच स्लॉट वाली ग्रिल थी। .

इसके अलावा अपडेटेड थार में एलईडी हेडलैम्प्स और नया पांच डबल स्पोक एलॉय व्हील मिलेगा. कंपनी इस कार के इंटीरियर को भी अपडेट कर सकती है, जिसमें मल्टीपल स्टाइलिंग और फंक्शनल बदलाव किए जा सकते हैं. महिंद्रा इस कार में नई अपहोल्स्ट्री दे सकती है। 

कार में नए टेक फीचर्स, कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स मिलेंगे. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलेगा. इसके अलावा कार में पैसिव कीलेस एंट्री भी दी जा सकती है, जिससे कार में घुसना और निकलना आसान होगा। 

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव
नई थार के इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें वहीं तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जो मौजूदा थार में आते हैं. एसयूवी में 1.5 लीटर का डीजल, 2.2 लीटर का डीजल और 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा. कंज्यूमर्स को 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। 

कार ऑल व्हील ड्राइव के साथ आएगी. थार का 1.5 लीटर डीजल इंजन 117 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 2.2 लीटर के डीजल इंजन के साथ 130 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क मिलता है. जबकि 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ 150 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क मिलता है। 

Related Posts

सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

इंदौर  दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver…

AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581