लखनऊ के इटौंजा में हाईवे पर बंद होंगे कट, जाम और हादसों से मिलेगी निजात

 इटौंजा
सीतापुर हाईवे पर इटौंजा से जुड़े 20 से अधिक गांवों के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाईवे को छह लेन का बनाने की तैयारी के तहत मौजूदा अंडरपास तोड़कर नया बनाया जाएगा। साथ ही, अर्बन एरिया और स्कूल के निकट फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।

सीतापुर रोड पर इटौंजा के आसपास गांवों के पास हाईवे पर कट नहीं है। ऐसे में लोगों को गांव पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है या जाम का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन के पास कट बनाने की मांग को लेकर पहले धरना-प्रदर्शन भी हुआ था, लेकिन कट नहीं बनाया गया। अर्जुनपुर के निकट करीब तीन किलोमीटर दूर कट है।

चांदपुर खानीपुर, कल्याणपुर, पृथ्वीपुर, अहमदपुर खेड़ा, डेरवा, पृथ्वी नगर, उसरना, धर्मपुर, कुंडापुर, पालपुर, सिंघामऊ, शिवपुरी, बरगदी कला, उदवतपुर, राजापुर, रायपुर राजा, शाहपुर राजा, खानीपुर और अन्य गांवों के लोग इटौंजा आते-जाते हैं। इन गांवों के सैकड़ों बच्चे भी यहां पढ़ने जाते हैं। फिलहाल आवागमन ओवरब्रिज के नीचे से होता है।

डिवाइडर पार कर हाईवे करते हैं क्रॉस
डिवाइडर पर टीन की चादरें लगा दी गई हैं, लेकिन खुली जगहों से स्कूली बच्चे और राहगीर सड़क पार करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संकरे ओवरब्रिज पर अक्सर जाम लगता है और लोग जल्दी निकलने के लिए डिवाइडर पार कर हाईवे क्रॉस करते हैं।

रेलवे स्टेशन के पास कट बनाने की मांग दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज, मदन मोहन मिश्र और अन्य लोगों ने की थी। एनएचएआइ 30 के प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रमोद कुमार के अनुसार, पुराना अंडरपास तोड़कर नया बनाया जाएगा। सभी कट बंद किए जाएंगे और अर्बन एरिया तथा स्कूल के निकट फुट ओवर ब्रिज बनेंगे।

 

Related Posts

पिछली सरकार ने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, हमने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ : योगी

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित ‘गोमती उत्सव-2026’ में बोले मुख्यमंत्री, गोमती गौरव से सम्मानित विभूतियों को दी बधाई माताएं-बहनें अपने व्यंजनों से खड़ी कर सकती हैं नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी,…

योगी सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगर निगमों के भवन स्वामियों को दी राहत

ओटीएस योजना की तारीख एक माह बढ़ी अब 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 15 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे निर्धारित धनराशि नगर निगम के गृहकर और जलकल विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581