पिछली सरकार ने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, हमने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ : योगी

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित ‘गोमती उत्सव-2026’ में बोले मुख्यमंत्री, गोमती गौरव से सम्मानित विभूतियों को दी बधाई

माताएं-बहनें अपने व्यंजनों से खड़ी कर सकती हैं नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी, भारतीय खानपान की दुनिया में बढ़ेगी मांग

बोले, गोमती लखनऊ की आत्मा, इसकी निर्मलता का संकल्प बने उत्सव, दीपोत्सव को एक दिन यूनेस्को भी देगा मान्यता

सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें, खरीदारी के लिए घर से झोला ले जाएं, मंदिर में प्लास्टिक न फेंकें

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जिस उत्तर प्रदेश में उपद्रव था, वहां आज उत्सव ही उत्सव हैं। सरकार बनने के बाद जब अयोध्या में दीपावली के बारे में चर्चा की तो पता चला कि वहां कोई आयोजन ही नहीं होता, जबकि देश और दुनिया को अयोध्या ने दीपावली दी लेकिन अयोध्या में दीपक तले अंधेरा था। इस पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वहां अच्छा दीपोत्सव होना चाहिए और यह दीपावली के एक दिन पहले होगा। इसके अलावा पिछली सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ दिया था, हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ दिया है।

रविवार को गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित ‘गोमती उत्सव-2026’ में उन्होंने कहा कि गोमती लखनऊ की आत्मा है। इसकी अविरलता और निर्मलता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उत्सव नदी तट पर हो और इसकी शुरुआत गोमती की शुद्धता के संकल्प से की जाए। मुख्यमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि इसी ऊंचाई के साथ आगे बढ़ने पर एक दिन यूनेस्को भी इसे मान्यता देगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग नदियों, घाटों और सरोवरों के तट पर जुट रहे हैं। इसी दिन गोमती उत्सव से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आदि गंगा के रूप में मान्य गोमती लखनऊ की आत्मा है। दुनिया की सभ्यताएं और संस्कृतियां नदियों के तट पर पनपीं, फली-फूलीं और आगे बढ़ीं। प्रमुख तीर्थ भी नदी तटों पर स्थित हैं। भारत तीर्थों की भूमि इसलिए है, क्योंकि हमने मानव सभ्यता के उद्गम से अब तक नदी संस्कृति का महत्व समझा है। उन्होंने आठ वर्ष पहले गोमती उत्सव की परिकल्पना करने और इसे भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुहावने मौसम के साथ उत्सव भी सुहावना संदेश दे रहा है। प्रदर्शनी में लोग आ रहे हैं। परिवार और समाज को आपस में मिलने के ऐसे अवसर चाहिए। आज एक ही छत और कमरे में बैठे परिवार के चार सदस्य भी स्मार्टफोन पर अलग-अलग दिशाओं में सोचते हैं। यह एकांगीपन तनाव और अवसाद का कारण बनता है, जो आगे अपराध और अराजकता को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराध और अराजकता इसीलिए थी। हमने इसे बदलकर विराट सोच अपनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार को आगे बढ़ाया। जिस प्रदेश में पहले उपद्रव था, वहां आज उत्सव ही उत्सव हैं। गोमती उत्सव भी इसी का हिस्सा है।

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता और दिव्यता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या में दीपावली के आयोजन पर चर्चा हुई तो पता चला कि कोई आयोजन नहीं होता। जिस अयोध्या ने देश-दुनिया को दीपावली दी, वहां ‘दीपक तले अंधेरा’ जैसी स्थिति थी। हमने दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया।

इस बार दीपोत्सव दुनिया का सबसे अच्छा आयोजन रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीपोत्सव दुनिया का सबसे अच्छा आयोजन रहा। दो दिनों तक अयोध्या धाम देश-दुनिया में छाया रहा। यही अपनी आस्था और उत्सवों को वैश्विक मान्यता दिलाने का तरीका है। दीपोत्सव इसी ऊंचाई के साथ आगे बढ़ा तो एक दिन यूनेस्को भी इसे मान्यता देगा। ऐसी मान्यता तभी मिलती है, जब आयोजन से लोक आस्था, लोक परंपराएं और आमजन जुड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आस्था का देश है। खान-पान, रूप-रंग, रहन-सहन और वेशभूषा अलग होने पर भी उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक आस्था एक है। कश्मीर, तमिलनाडु, अरुणाचल और गुजरात के निवासियों की भारत के प्रति भावना समान है। सभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊवासियों और गोमती उत्सव समिति से नदी संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर तक संबंधित कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नए एसटीपी बनाए जा रहे हैं, जिनमें अधिकांश बन चुके हैं। नदी में गिरने वाले नालों और सीवर को टैप कर एसटीपी तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोमती उत्सव नदी तट पर होना चाहिए और इसकी शुरुआत गोमती की शुद्धता के संकल्प से हो। इसकी अविरलता और निर्मलता भारत की आत्मा की अविरलता और निर्मलता होगी। गंगोत्री से गंगासागर तक अनवरत बहती गंगा की पवित्र धारा की तरह गोमती की पावन धारा को भी बिना बाधा आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चुनौती है। तात्कालिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल न करें। खरीदारी के लिए घर से झोला या कैरी बैग ले जाएं अथवा स्वयं डिस्पोजेबल बैग मांगें। प्लास्टिक खाने से गायों और अन्य पालतू पशुओं को नुकसान होता है। नदियों में पहुंचकर यह प्रवाह रोकता और जल दूषित करता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में पुण्य करने जाएं तो प्लास्टिक फेंककर न आएं।

 

Related Posts

‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन से दिया न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश

भोपाल यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा…

बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581