मंत्री सारंग के नेतृत्व में होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकली हॉकी वॉकथॉन

मंत्री सारंग और खिलाड़ियों ने सड़क पर हॉकी खेलकर चलाया जागरूकता अभियान

भोपाल
आगामी 19 से 28 नवंबर तक भोपाल में होने जा रही एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को लेकर राजधानी पूरी तरह हॉकीमय हो गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के इस प्रतिष्ठित आयोजन के स्वागत में रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भव्य हॉकी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकाली गई इस वॉकथॉन में ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए।

वॉकथॉन का सबसे आकर्षक नजारा तब देखने को मिला, जब हजारों की संख्या में युवा हाथों में हॉकी स्टिक लेकर सड़कों पर उतरे। मंत्री सारंग और खिलाड़ियों ने भी हॉकी स्टिक के साथ सड़क पर हॉकी खेलकर लोगों को इस खेल से जुड़ने और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जागरूक किया। सड़क पर हॉकी खेलते खिलाड़ियों और युवाओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को एक अनूठा खेल उत्सव बना दिया।

वॉकथॉन में भोपाल शहर के खिलाड़ियों, प्रबुद्धजनों, व्यापारी वर्ग, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर हॉकी के प्रति जुनून और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से जोड़ने और भोपाल को हॉकी के उत्सव में सहभागी बनाने का संदेश दिया गया।

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल और हॉकी का पुराना और गौरवशाली संबंध रहा है। भोपाल ने देश को कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हॉकी भोपाल की खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मंत्री सारंग ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस आयोजन को केवल एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए पूरे भोपाल का खेल उत्सव बनाया जाए। आज हजारों युवाओं की हाथों में हॉकी स्टिक लेकर सहभागिता इस बात का प्रतीक है कि भोपाल का युवा खेलों के प्रति उत्साहित है। वॉकथॉन और सड़क पर हॉकी खेलकर चलाए गए जागरूकता अभियान के माध्यम से शहर के हर वर्ग को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

19 से 28 नवंबर तक भोपाल में सजेगा एशियाई महिला हॉकी का महाकुंभ
मंत्री सारंग ने बताया कि एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया की 6 शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। लगभग 150 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी अपने खेल कौशल, तकनीक और दमखम का प्रदर्शन करेंगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के बड़े आयोजन की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रेमियों के लिए विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक, युवा और विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों का प्रत्यक्ष आनंद ले सकें।

एफआईएच कैटेगरी-1 प्रमाणन हासिल करने वाला देश का दूसरा शहर बना भोपाल
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल ने अंतरराष्ट्रीय खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी मैदान को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का प्रतिष्ठित कैटेगरी-1 प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ हैदराबाद के बाद भोपाल देश का दूसरा शहर बना है, जिसे यह गौरव हासिल हुआ है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित इस हॉकी मैदान पर एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले होना भोपाल के लिए विशेष गौरव का विषय है।

166 देशों में होगा प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण
मंत्री सारंग ने बताया कि एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के माध्यम से 166 देशों में किया जाएगा। इससे भोपाल की मेजबानी और मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को वैश्विक पहचान मिलेगी। दुनिया भर के हॉकी प्रेमी इस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों को देख सकेंगे।

भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने का अवसर
मंत्री सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के माध्यम से देश-विदेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों को भोपाल की सांस्कृतिक विरासत, आतिथ्य और आधुनिक खेल सुविधाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

 

Related Posts

पिछली सरकार ने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, हमने दिया ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ : योगी

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित ‘गोमती उत्सव-2026’ में बोले मुख्यमंत्री, गोमती गौरव से सम्मानित विभूतियों को दी बधाई माताएं-बहनें अपने व्यंजनों से खड़ी कर सकती हैं नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी,…

योगी सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगर निगमों के भवन स्वामियों को दी राहत

ओटीएस योजना की तारीख एक माह बढ़ी अब 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 15 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे निर्धारित धनराशि नगर निगम के गृहकर और जलकल विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581