नई दिल्ली में चलती बस में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

 नई दिल्ली
देश की राजधानी में एक बार फिर 'निर्भया कांड' की तर्ज पर एक 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को कश्मीरी गेट के पास रिंड रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपितों को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच करीब 47 किमी तक चलती बस में किशोरी दरिंदगी का शिकार होती रही।

गलत जगह उतरने पर मांगी थी मदद
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर 4 अगस्त को बिना बताए नोएडा के लिए निकली थी। रात के समय भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां से आगे जाने के लिए उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर नोएडा सेक्टर-63 का रास्ता पूछा। बस के कंडक्टर ने सेक्टर-63 जाने की बात कहकर उसे बस में सवार कर लिया।

सवारी न होने का उठाया फायदा
बस में चढ़ने के बाद पीड़िता को अहसास हुआ कि उसमें कोई अन्य यात्री नहीं था। बस के चलते ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद चालक और कंडक्टर दोनों ने मिलकर चलती बस में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपियों ने देर रात उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की देखरेख में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है।

 

Related Posts

कब और किस राज्य में होगी जनगणना? सरकार ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, जानें अपने राज्य की तारीख

नई दिल्ली देश में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गिनती की…

सरदार पटेल जयंती पर एकता नगर को बड़ी सौगात, PM मोदी ने ₹400 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

 एकता नगर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में शनिवार को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581