4G और 5G यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब कॉलिंग का तरीका बदलेगा; जानें क्या होगा नया बदलाव

नई दिल्ली

कल 1 नवंबर 2026 से देशभर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी दिखने लगेगा. सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे Calling Name Presentation यानी CNAP सेवा शुरू करें. इससे फोन पर आने वाली कॉल की पहचान आसान हो जाएगी और स्पैम या फ्रॉड कॉल से बचाव में मदद मिलेगी। यह सेवा 4G और 5G नेटवर्क पर डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगी. यानी आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पुराने 2G और 3G नेटवर्क पर अभी यह सुविधा नहीं आएगी, उसके बारे में बाद में फैसला होगा. यह व्यवस्था Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स का विकल्प बनेगी, जो फोन के अंदर ही काम करेगी। 

CNAP कैसे काम करेगा?
जेब कोई कॉल आएगी तो स्क्रीन पर दो चीजें दिखेंगी. एक तरफ कॉलर का नंबर और दूसरी तरफ उसका नाम. अगर नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है तो वही नाम दिखेगा। 

अगर सेव नहीं है तो टेलीकॉम कंपनी के डेटाबेस से कॉलर का रजिस्टर्ड नाम निकालकर दिखाया जाएगा. विदेश से आने वाली कॉल पर ‘International Call’ लिखा दिखेगा। 

हर टेलीकॉम कंपनी को अपने ग्राहकों के नाम और नंबर का सुरक्षित डेटाबेस बनाना होगा. जब कॉल आएगी तो कॉल प्राप्त करने वाली कंपनी उस डेटाबेस से नाम लेकर आपके फोन पर भेज देगी. प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है. कॉल खत्म होने के बाद नाम की जानकारी कहीं स्टोर नहीं की जाएगी. जो लोग अपनी पहचान छिपाना चाहते हैं और CLIR सुविधा ऑन रखते हैं, उनका नाम नहीं दिखेगा। बिजनस और बल्क कनेक्शन वाले यूजर्स अपना पसंदीदा नाम भी दिखा सकते हैं. लेकिन उसके लिए ट्रेडमार्क या GST पोर्टल पर रजिस्टर्ड नाम होना जरूरी है. कंपनी दस्तावेज चेक करने के बाद ही अनुमति देगी। 

यह फैसला TRAI की सिफारिशों और पिछले कुछ महीनों में हुए ट्रायल के बाद लिया गया है. पहले TRAI ने कहा था कि यूजर खुद सेवा चालू करें, लेकिन बाद में इसे डिफॉल्ट रखने की बात कही गई. अब कल से यह नियम लागू हो रहा है। 

क्या फायदा होगा?
इससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा. अनजान नंबर देखकर कॉल काटना या उठाने में झिझक कम होगी. फ्रॉड कॉल की संभावना भी घटेगी क्योंकि नाम सामने आ जाएगा. हालांकि शुरुआत में कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं, लेकिन समय के साथ व्यवस्था सुधर जाएगी। 

Related Posts

मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, बोले- प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा

नई दिल्ली दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- चुनाव जीतने पर आयोग सही, हारने पर कांग्रेस उठाती है सवाल

 फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लगातार तीन चुनावों में हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581