जबलपुर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक्स विंग की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर में छिपाकर गांजे का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 871 किलो 95 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये है, 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में क्राइम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित नारकोटिक्स विंग के समन्वय से यह कार्रवाई की गई।

30 अक्टूबर को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने थाना गोसलपुर क्षेत्र में एनएच-30 पर मुस्करा मोड़ के पास जबलपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध कंटेनर क्रमांक NL-01-AC-7191 का पीछा किया। पुलिस ने मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर कंटेनर को रोका। कंटेनर में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला की आरोपी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के निवासी है l

कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 412 नग पेंट के डिब्बों के साथ 28 बोरियां रखी मिलीं। बोरियों की जांच करने पर खाकी रंग के टेप से पैक किए गए पैकेटों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा हुआ पाया गया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गांजे का वजन करने पर कुल 871 किलो 95 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाखापट्टनम से माल लेकर निकले थे तथा रास्ते में ओडिशा के बलांगीर निवासी के कहने पर गांजे की 28 बोरियां कंटेनर में लोड की गई थीं। आरोपियों को गांजा मध्यप्रदेश में मैहर के पहले निर्धारित स्थान पर खाली करना था। एक आरोपी ने पूर्व में ओडिशा के बलांगीर निवासी के कहने पर कई बार मध्यप्रदेश में गांजे का परिवहन करने तथा प्रत्येक खेप पहुंचाने के एवज में एक लाख रुपये प्राप्त करने की बात बताई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। प्रकरण में गांजे की आपूर्ति एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इस प्रकार की अंतरराज्यीय तस्करी में संलिप्त नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581