‘जम्मू-कश्मीर से हों इसकी शुरुआत’, CM उमर के सलाहकार ने की अफासपा हटाने की वकालत

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने भी शनिवार को जम्मू कश्मीर से सशस्व बल विशेषाधिकार अधिनियम अफासपा को हटाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि अगर देश के किसी भी हिस्से से यह कानून हटाया जाता है तो शुरुआत जम्मू कश्मीर से ही होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि एक राज्य को छोड़कर नार्थ-ईस्ट से अफासपा को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे उग्रवाद में तेज़ी से कमी आई है और कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है।

आज यहां शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में नासिर असलम वानी ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार को न सिर्फ उम्मीद है बल्कि उसकी इच्छा भी है कि अगर केंद्र सरकार देश के विभिन्न राज्यों में लागू अफासपा को हटाने का निर्णय लेती है तो प्राथमिकता जम्मू कश्मीर को ही दी जाए।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात अब सामान्य होने का दावा किया जाता है और ऐसे में इस कानून को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।इसके अलावा यहां जम्मू कश्मीर में लोग भी यही चाहते हैं। देश में अशांत घोषित क्षेत्रों में तैनात सशस्त्र बलों को अफासपा एक विशेष अधिकार और संरक्षण प्रदान करता है।

जम्मू कश्मीर में बीते कई वर्षाें से अफासपा राजनीतिक बहस का विषय रहा है और अक्सर स्थानीय राजनीतिक दल अपने चुनाव घोषणापत्र में इसे हटाने का भी यकीन दिलाते आए हैं।

  • Related Posts

    सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹1.85 लाख पर पहुंची, आगे क्या होगा?

    इंदौर  दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver…

    AI बूम पर उठे सवाल! Alphabet के शेयर क्रैश, कुछ ही मिनटों में डूबी लाखों करोड़ की वैल्यू

    वाशिंगटन अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

    भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

    PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

    PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

    अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

    लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

    लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

    लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

    पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

    पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581