योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, प्रदेशभर में होंगी शिक्षक संकुल बैठकें

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को मजबूत करेगी योगी सरकार, प्रदेशभर में होंगी शिक्षक संकुल बैठकें

– शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों के दृष्टिगत 16 नवंबर को दोपहर 1 से 3 बजे तक होंगी बैठकें

– प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए अलग-अलग एजेंडा, शिक्षण के नवाचारों और सफल प्रयासों पर होगा मंथन

– निपुण लक्ष्य, पाठ्यक्रम की प्रगति, परीक्षा की तैयारी और विद्यार्थियों के होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पर होगी चर्चा

– डिजिटल संसाधनों, यू-डायस प्लस, प्रेरणा पोर्टल और विद्यालयों में प्रार्थना सभा के प्रभावी संचालन की भी होगी समीक्षा

लखनऊ
योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों की शैक्षिक नींव मजबूत करने, कक्षा में सीखी गई प्रत्येक बात को उनके वास्तविक अधिगम में परिणत करने और अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उनकी बेहतर तैयारी का परिणाम सामने लाने के उद्देश्य से 16 नवंबर को प्रदेशभर में शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देशानुसार इन बैठकों के माध्यम से शिक्षकों के अनुभवों, नवाचारों और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दृष्टिगत 16 नवंबर को अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक विद्यालय समयावधि में शिक्षक संकुल बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए अलग-अलग एजेंडा निर्धारित किया गया है, ताकि दोनों स्तरों की शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप विषयों पर चर्चा हो सके। निर्धारित एजेंडे के अनुरूप शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाये जाने के भी निर्देशा दिए गये हैं।

शिक्षण के नवाचारों और सफल प्रयासों को मिलेगा साझा मंच
बैठकों में शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रयासों, नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे। क्रियाशील बालवाटिका के लिए अभिनव प्रयासों, विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS), समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष चर्चा होगी। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL), पीयर लर्निंग और समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि तथा सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को भी साझा किया जाएगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम की समीक्षा
17 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर शिक्षकों के साथ पाठ्यक्रम की प्रगति और पूर्णता की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं की पहचान, विद्यार्थियों की तैयारी, प्रश्नों के अभ्यास और पाठ्यक्रम के पुनरावर्तन पर चर्चा होगी। निर्धारित पाठ्यक्रम को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीतियों, कार्ययोजना और शिक्षण विधियों पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम यूनिट टेस्ट के बाद प्रत्येक विद्यार्थी के होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) भरने और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद उसमें निर्धारित प्रविष्टियों को अद्यतन करने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उनके समग्र विकास से संबंधित विवरण को व्यवस्थित रूप से दर्ज करना है।

निपुण लक्ष्य और डिजिटल आंकड़ों पर भी रहेगा फोकस
बैठकों में निपुण लक्ष्य ऐप एवं निपुण तालिका के प्रभावी उपयोग पर चर्चा होगी। विद्यार्थियों के अधिगम स्तर के अनुरूप शिक्षण रणनीतियों का चयन और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों को अपने अनुभवों और सफल प्रयासों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे बेहतर शिक्षण पद्धतियों को अन्य विद्यालयों में भी अपनाया जा सके। इसके अतिरिक्त यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल से संबंधित आंकड़ों के अद्यतन और इसमें आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी। प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयों में आयोजित खेलकूद गतिविधियों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं और विवरण को समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से दर्ज करने की भी समीक्षा की जाएगी।

प्रार्थना सभा से लेकर शिक्षक संकल्प तक तय होगा एजेंडा
बैठकों में विद्यालयों की प्रार्थना सभा को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। पूर्व में साझा की गई 13 प्रार्थनाओं एवं प्रेरणा गीतों के नियमित और क्रमवार आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा होगी। सभी 13 प्रार्थनाओं एवं प्रेरणा गीतों का समूहवार रोटेशन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के अंतिम चरण में शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान, आगामी माह की शैक्षिक प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना का निर्धारण और 'आज क्या नया सीखा?' गतिविधि के माध्यम से अनुभव साझा किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय अथवा ग्रेड-कम्पोजिट विद्यालय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया जाएगा।

Related Posts

‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन से दिया न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश

भोपाल यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा…

बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581