₹1.80 लाख इनकम वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, ‘लाडो लक्ष्मी’ के तहत हर महीने ₹2,100

रेवाड़ी.

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अब और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सितंबर माह से 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। जिले में योजना के लाभार्थियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच जाएगी।

अब तक लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सिर्फ एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही लाभ दिया जा रहा था, लेकिन अब पात्रता सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिए जाने से मध्यम वर्ग की बड़ी संख्या में महिलाएं भी योजना से जुड़ सकेंगी। योजना के विस्तार के बाद जिले में लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। अधिकारियों का अनुमान है कि नए मानदंड लागू होने से जिले में लाभार्थी महिलाओं की संख्या लगभग एक लाख तक पहुंच जाएगी। इससे पहले तक पात्रता कम होने के कारण कई जरूरतमंद महिलाएं योजना से वंचित रह रही थीं।

हर माह दी जाती है आर्थिक सहायता
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों के लिए कर सकती हैं। योजना का विस्तार होने से न केवल गरीब, बल्कि कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) हरियाणा सरकार की एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹2,100 की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। 

बेहतरीन योजना है –
लाडो लक्ष्मी योजना सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक है। अब मुझे भी इसका लाभ मिलने लगेगा तो और अधिक खुशी होगी। सरकार की आभारी हैं।
– सीमा देवी

आर्थिक सुरक्षा होगी –
योजना का विस्तार होने से अब मुझे भी लाभ मिलने लगेगा। इससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा होगी। इसके लिए वह सरकार की आभारी हैं।
– कमलेश देवी

Related Posts

कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्मिकों व उनके परिजनों को दी ‘पुलिस झंडा दिवस’…

9 तहसीलदारों को मिला प्रमोशन का लाभ, हरियाणा में राजस्व अधिकारियों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़. जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581