मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, चार की मौत और कई घायल

 मथुरा
 छटीकरा पुल के पास सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्विफ्ट कार MP 30 ZJ 2690 में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों का सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

हादसे के मृतकों की पहचान
हादसे में मरने वालों की पहचान मथुरा पुलिस ने कर ली है। रुद्र, कान्हा, रुबी और ज्योति की इस घटना में मौत हुई है। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हैं। कार सवार बरसाना से रमणरेती जा रहे थे। कार सवार भिंड दामो, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

कार सवार मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे
लिस ने बताया कि कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान छटीकरा पुल के पास यह हादसा हो गया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related Posts

9 तहसीलदारों को मिला प्रमोशन का लाभ, हरियाणा में राजस्व अधिकारियों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़. जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।…

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

अमृतसर. खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को होगी। गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में दोपहर 12 बजे से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581